गोल घिसने का यंत्र के लिए इरफान सोलंकी ने मैकेनिक को किया सम्मानित - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

08/02/2021

गोल घिसने का यंत्र के लिए इरफान सोलंकी ने मैकेनिक को किया सम्मानित


सियाराम द्वारा सरकारी समय के बाद निजी प्रयास से विकसित गोल घिसने का यंत्र अभियंत्रिकी कार्यशाला में समय की बचत के साथ उत्पादन वृद्धि और संरक्षा उपाय के रूप में बहुत उपयोगी स्वदेशी उपकरण 

कानपुर। रजबी रोड़ स्थित कार्यालय में विधायक इरफान सोलंकी ने आयुध उपस्कर निर्माणी के कर्मचारी फिटर जनरल मैकेनिक सियाराम को उनके शोध एवं अनुसंधान  गोल घिसने का यंत्र (सुरक्षा उपकरण) के लिए प्रशस्ति पत्र एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक सोलंकी ने कहा कि सियाराम द्वारा सरकारी समय के बाद निजी प्रयास से विकसित गोल घिसने का यंत्र अभियंत्रिकी कार्यशाला में समय की बचत के साथ उत्पादन वृद्धि और संरक्षा उपाय के रूप में बहुत उपयोगी स्वदेशी उपकरण है। सियाराम ने धन्यवाद देते हुये कहा कि अभियंत्रिकी और विद्युत उपकरण निर्माण से जुड़ी इकाइयों ने उनके द्वारा विकसित यंत्र में रुचि प्रदर्शित की है तथा उपयोगिता का परीक्षण कर यह  यंत्र के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप के रूप में उत्पादन सुनिश्चित करागें।कार्यक्रम में विक्रम चौधरी, राकेश, रंजीत, उमेश्वरी देवी, पुष्पा पासवान आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

आगरा में छात्रा ने बॉयफ्रेंड से कराई कानपुर देहात के मैथ टीचर की हत्या, गला काटकर ब्लैकबोर्ड पर लिखा 'रेपिस्ट'

NINE ONE TIMES आगरा मर्डर केस का खौफनाक सच: पूर्व छात्रा ने बॉयफ्रेंड से कराई कानपुर देहात के मूल निवासी शिक्षक की हत्या; हड़काने पर चाकू से...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages