हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षायें एक साथ 24 अप्रैल से प्रारम्भ उप मुख्यमंत्री - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

11/02/2021

हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षायें एक साथ 24 अप्रैल से प्रारम्भ उप मुख्यमंत्री


 



माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित की जाने वाली वर्ष-2021 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की समय-सारिणी घोषित कर दी है. वर्ष-2021 की बोर्ड परीक्षायें दिनांक 24 अप्रैल, 2021 से प्रारम्भ

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा ने आज माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित की जाने वाली वर्ष-2021 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की समय-सारिणी घोषित कर दी है. वर्ष-2021 की बोर्ड परीक्षायें दिनांक 24 अप्रैल, 2021 से प्रारम्भ होकर दिनांक 12 मई, 2021 को समाप्त होंगी.

12 कार्य दिवसों में सम्पन्न होकर दिनांक 10 मई को समाप्त 

 उप मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष-2021 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षायें एक साथ दिनांक 24 अप्रैल, 2021 से प्रारम्भ होंगी. हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 12 कार्य दिवसों में सम्पन्न होकर दिनांक 10 मई को समाप्त होगी.

 15 कार्य दिवसों में सम्पन्न हुई थी  इण्टरमीडिएट की परीक्षा

इसी प्रकार इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 15 दिवसों में सम्पन्न होकर दिनांक 12 मई 2021 को समाप्त होंगी. उन्होंने बताया कि विगत वर्ष 2020 में भी हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 12 कार्य दिवसों में तथा इण्टरमीडिएट की परीक्षा 15 कार्य दिवसों में सम्पन्न हुई थी.उपमुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी की वर्ष 2021 की हाईस्कूल परीक्षा में 16,74,022 बालक तथा 13,20,290 बालिकायें कुल 29,94,312 परीक्षार्थी एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 14,73,771 बालक तथा 11,35,730 बालिकायें कुल 26,09,501 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये हैं. दोनों परीक्षाओं में समग्र रूप से 31,47,793 बालक तथा 24,56,020  बालिकायें कुल 56,03,813 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं.वर्ष 2020 की हाईस्कूल परीक्षा में 30,24,480 तथा इण्टरमीडिएट परीक्षा में 25,86,339 कुल 56,10,819 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे.

डॉ दिनेश शर्मा ने परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं को संदेश दिया कि परीक्षा तिथियों की घोषणा समय से कर दी गयी है.छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी के लिए काफी समय मिला है.

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages