लविवि ने किया पीएचडी अवॉर्ड व्ववस्था में बड़ा बदलाव - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

05/02/2021

लविवि ने किया पीएचडी अवॉर्ड व्ववस्था में बड़ा बदलाव



  • अध्यादेश के मुताबिक शोधार्थियों को मौखिक परीक्षा के दिन से पीएचडी अवार्ड की तिथि मानी जाएगी। इसके अलावा देश-विदेश के प्रोफेसर भी मौखिक परीक्षा के परीक्षक बनाए जा सकेंगे

लखनऊ। छात्र कल्याण के तहत राजभवन की ओर से पारित किए गए  नए अध्यादेश के तहत पीएचडी अवार्ड की व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। नए अध्यादेश के मुताबिक शोधार्थियों को मौखिक परीक्षा के दिन से पीएचडी अवार्ड की तिथि मानी जाएगी। इसके अलावा देश-विदेश के प्रोफेसर भी मौखिक परीक्षा के परीक्षक बनाए जा सकेंगे। उन्हें यहां बुलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह परीक्षा ऑनलाइन ली जाएगी।  

इसके साथ -ही छात्रों को छह महीने की प्रगति रिपोर्ट भी बतानी होगी। हर विभाग में रिसर्च एडवाइजरी कमेटी का गठन किया जाएगा। जहां शोधार्थियों को हर छह महीने में दो बार प्रेजेंटेशन देकर शोध से जुड़ी अपनी प्रगति रिपोर्ट देनी होगी।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages