दी है मारने की धमकी दे रहा हूं जान सीसामऊ थानेदार के नाम ये पत्र छात्र ने की खुदकुशी - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

01/02/2021

दी है मारने की धमकी दे रहा हूं जान सीसामऊ थानेदार के नाम ये पत्र छात्र ने की खुदकुशी

 


सीसामऊ थानेदार के नाम पत्र लिखकर गांधीनगर निवासी  बीए . फाइनल ईयर के छात्र गौरव शुक्ला 20 ने शनिवार रात को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली

 विनीत द्विवेदी और शिव तिवारी ने मुझे और मेरे पिता को मारने की धमकी दी है..मेरे पास कॉल रिकॉर्डिंग है..मैं बहुत डरा हुआ हूं..इसलिए जान दे रहा हूं। सीसामऊ थानेदार के नाम ये पत्र लिखकर गांधी नगर निवासी बीए फाइनल ईयर के छात्र गौरव शुक्ला (20) ने शनिवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।


 बहन गार्गी ने देखा  फंदे से शव 

उसकी बहन गार्गी ने फंदे से शव को लटकता देखा। सूचना पर पुलिस पहुंची और रविवार को पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर तफ्तीश कर रही है। गौरव पुरोहित कृपाशंकर शुक्ला का इकलौता बेटा था और नर्वल स्थित एक निजी कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रहा था।

पत्र में लिखा है -सीसामऊ इंस्पेक्टर

सीसामऊ इंस्पेक्टर महेशवीर सिंह ने बताया कि पत्र में लिखा है कि कानपुर देहात पुखरायां निवासी विनीत द्विवेदी और झींझक खम्हैला के शिव तिवारी ने मुझे (गौरव को) और पापा को 25 तारीख को जान से मारने की धमकी दी। तब से उसकी मानसिक हालत खराब है। इसी दहशत से वह खुदकुशी कर रहा हूं। इनको सजा दिलवाना।

एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई एसपी पश्चिम

एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मामले में एक कॉल रिकॉर्डिग गौरव के फोन से मिली है जिसमें धमकी देने के साक्ष्य मिले हैं। फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गौरव ने धमकी मिलने की बात परिजनों को नहीं बताई थी।

 



No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages