बागवान के लिए सीएसए ने जारी की एडवाइजरी - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

08/02/2021

बागवान के लिए सीएसए ने जारी की एडवाइजरी



  •  आम की विभिन्न प्रजातियों तथा उस समय के तापक्रम पर निर्धारित होता है। उन्हों बताया   कि जब आम के पौधों पर मंजर (बौर) आते हैं। तो हापर या भुनगा कीट बहुत संख्या  में   आक्रमण करते हैं 

कानपुर। सीएसए के कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह के निर्देश के क्रम में वि.वि. के निदेशक प्रसार (समन्वयक) डॉ. ए.के. सिंह ने बागवान भाइयों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में आम में मंजर (बौर) फरवरी के द्वितीय सप्ताह में आना प्रारंभ कर देता है। उन्होंने बताया कि यह आम की विभिन्न प्रजातियों तथा उस समय के तापक्रम पर निर्धारित होता है। उन्होंने बताया कि जब आम के पौधों पर मंजर (बौर) आते हैं। तो हापर या भुनगा कीट बहुत संख्या में आक्रमण करते हैं। यह भुनगा कीट मंजर (बौर) से रस चूसते हैं। फलत: मंजर (बोर) झड़ जाता है और आम का उत्पादन कम हो जाता है। उन्होंने बागवानो को सलाह दी है कि प्रति मंजर (बोर) 10 से 12 भुनगा कीट दिखाई दे तो इमिडाक्लोप्रिड 17.8 एसएल 1 मिलीलीटर दवा प्रति 2 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव कर दें। उन्होंने बताया कि खर्रा रोग प्रबंधन के लिए मंजर (बौर) आने के पूर्व घुलनशील गंधक 2 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें। उन्होंने सलाह दी है कि जब आम में पूरी तरह फल लग जाए तब इस रोग के प्रबंधन के लिए हेक्साकोनाजोल 1 मिलीलीटर दवा प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ खलील खान ने बताया कि जब तापक्रम 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो जाता है। तब इस रोग की उग्रता में कमी अपने आप आने लगती है। डॉ. खान ने बताया कि आम के छोटे फलों को गिरने से रोकने के लिए आवश्यक है कि प्लेनोफिक्स 1 मिलीलीटर प्रति 3 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव कर दें। उन्होंने बताया की आम में जब फल मटर के दाने के समान हो जाएं। तो बाग में सिंचाई अवश्य कर देनी चाहिए। तथा मिट्टी में नमी बरकरार रखना चाहिए ।उसके पहले सिंचाई न करें अन्यथा फल झड़ जाते हैं।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages