2.15 करोड़ के डीजल घोटाले में केयर टेकर और सुपरवाइजर के निलंबन के निर्देश - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

10/02/2021

2.15 करोड़ के डीजल घोटाले में केयर टेकर और सुपरवाइजर के निलंबन के निर्देश



 केडीए बोर्ड अध्यक्ष और कमिश्नर डॉ. राज शेखर ने एक्शन लेते हुए तत्कालीन केयर टेकर और सुपरवाइजर के निलंबन के निर्देश दिए हैं इसके अलावा इस मामले में जो भी अफसर और कर्मचारी  जिम्मेदार मिलते हैं, उनकी विभागीय जांच के साथ ही कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं 
कानपुर। केडीए के गलियारों में छाए डीजल घोटाले को लेकर बड़ा एक्शन हुआ है। 2.15 करोड़ के डीजल घोटाले में केडीए बोर्ड अध्यक्ष और कमिश्नर डॉ. राज शेखर ने एक्शन लेते हुए तत्कालीन केयर टेकर और सुपरवाइजर के निलंबन के निर्देश दिए हैं। यही नहीं, डीजल के खेल में कमाई को लेकर पिछले दो वर्षों में शामिल संबंधित अफसरों और कर्मचारियों की विभागीय जांच के निर्देश कमिश्नर ने दिए हैं।
केडीए में 2.15 करोड़ के हुए डीजल घोटाले को लेकर पिछले दिनों कमिश्नर डॉ. राज शेखर ने जांच बैठाई दी। कमिश्नर डॉ. राज शेखर के मुताबिक, दो सदस्यीय जांच समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट के आने के बाद उन्होंने केडीए उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह को निर्देश दिए हैं कि इस मामले में शामिल केयरटेकर और सुपरवाइजर के निलंबन के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा इस मामले में जो भी अफसर और कर्मचारी जिम्मेदार मिलते हैं, उनकी विभागीय जांच के साथ ही कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। दो वर्षों के दौरान के मामले की निगरानी के लिए एक्जीक्यूटिव इंजीनियर स्तर के अधिकारी को जांच करने को कहा गया है। विभागीय जांच के बाद जो रिपोर्ट आएगी, उसके बाद रिपोर्ट के अनुसार एक्शन लिया जाएगा। इसके अलावा समिति को रिपोर्ट में सुधार के लिए सुझाव देने को भी कहा गया है। कमिश्नर ने केडीए उपाध्यक्ष को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में इस तरह के मामले न हों, इसके लिए समिति की तरफ से जो भी सुझाव दिए जाएं, उनको अमल में लाया जाए।






No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages