पेश किया जाएगा आम बजट 2021-22 देशभर की निगाहें अर्थशास्त्रियों की राय - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

01/02/2021

पेश किया जाएगा आम बजट 2021-22 देशभर की निगाहें अर्थशास्त्रियों की राय

 




वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट लोक सभा में पेश किया जाएगा. महामारी के कारण प्रभावित अर्थव्यवस्था के बीच देशभर की निगाहें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए जाने वाले आम बजट पर है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज आम बजट पेश करेंगी. निर्मला सीतारमण संसद में सुबह 11 बजे अपना बजट भाषण शुरू करेंगी. हर बार की तरह इस बार भी बजट सत्र दो चरणों में होगा. इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ साढ़े 4 फीसदी के आस-पास रही है.नाइन वन टाइम्स ने देश की आर्थिक स्थिति और बजट से जुड़ी वित्तीय बारीकियों को समझने के लिए अर्थशास्त्र विशेषज्ञ मनोज अग्रवाल से बात की 

बातचीत में अर्थशास्त्र विशेषज्ञ मनोज अग्रवाल बताया कि केंद्र सरकार के बजट से काफी अपेक्षाएं हैं. कोरोना के दौरान एक नई आर्थिक रणनीति आत्मनिर्भर भारत की तैयार की गई है. उसके लिए बहुत विस्तृत स्तर पर वित्त मंत्री सीतारमण ने अपना कार्यक्रम रखा था. उसी को आगे बढ़ाना चाहिए.

 एमएसएमई सेक्टर में विशेष रुप से ध्यान देने की जरूरत

अर्थशास्त्र विशेषज्ञ मनोज अग्रवाल ने कहा कि एमएसएमई सेक्टर में विशेष रुप से ध्यान देने की जरूरत है. इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान रहेगा. उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण और मानव विकास पर विशेष ध्यान देना चाहिए. ये ग्रोथ के विशेष मार्ग हैं.

'
टैक्स में नहीं होगी बढ़ोतरी'
मनोज अग्रवाल ने कहा कि कि जहां तक मेरा मानना है कि टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी. उन्होंने बताया कि वैसे भी जीएसटी बजट में शामिल नहीं है, जीएसटी के निर्धारण के लिए उसकी काउंसिल अलग होती है
.

आत्मनिर्भर भारत पर विशेष होगा जोर

मनोज अग्रवाल ने कहा कि कहीं न कहीं सरकार आय में थोड़ी राहत दे सकती है. कुल मिलाकर कह सकते हैं कि मान्य बढ़ाने की ओर प्रयास होगा. उन्होंने कहा कि सरकार का आत्मनिर्भर पर विशेष जोर होगा. पहले के बजट की अपेक्षा यह बहुत अलग तरह से बजट हो सकता है.



मिलेगीआम जनता को  राहत
विशेषज्ञ डॉक्टर अशोक कैथल का कहना है कि इस बजट से सभी को बहुत आपेक्षाएं हैं. मुझे लगता है कि इस बजट से आम जनता को काफी राहत मिलेगी. उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र का हो या ग्रामीण सबको ध्यान में रखते हुए ये बजट आने की संभावना है. उन्होंने बताया कि हमारे हिसाब से रोजगार और सरकार के द्वारा जो 80c का प्रावधान है, उसमें छूट दी जानी चाहिए. 80d जिससे होम बॉयर्स रियल स्टेट को बूस्ट किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि टैक्स में 5 लाख तक की छूट दे देनी चाहिए. जिससे लोग आसानी से उसे व्यय कर सकें और अर्थव्यवस्था को सुचारू रूप से आगे बढ़ा सकें. उन्होंने बताया कि सरकार को आधार संरचना पर फोकस करने की ज्यादा जरूरत है. शिक्षा के इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था को विस्तारित किया जाना चाहिए. इसके अलावा स्वास्थ्य व्यवस्था पर जोर देने की आवश्यकता है.

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages