सिपाही की दो जुड़वा पुत्रों ने रच दिया इतिहास । - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

19/02/2021

सिपाही की दो जुड़वा पुत्रों ने रच दिया इतिहास ।


  •  
  • यूपीपीसीएस परीक्षा में दोनों भाइयों में एक डिप्टी कलेक्टर तो दूसरा नायब तहसीलदार के पद पर चयनित हुआ। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने दोनों भाइयों व सिपाही को बधाई दी है।

मथुरा की थाना कोतवाली में तैनात सिपाही की दो जुड़वा पुत्रों ने इतिहास रच दिया। यूपीपीसीएस परीक्षा में दोनों भाइयों में एक डिप्टी कलेक्टर तो दूसरा नायब तहसीलदार के पद पर चयनित हुआ। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने दोनों भाइयों व सिपाही को बधाई दी है।

मूलत: सिंहपुर थाना एका फिरोजाबाद निवासी अशोक कुमार यादव मथुरा कोतवाली में मुंशी हैं। उनके जुड़वा पुत्र हैं। इनके नाम रोहित और मोहित यादव हैं। दोनों भाई शुरू से ही मेधावी छात्र रहे। बुधवार को यूपीपीसीएस के परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। इसमें दोनों ही भाइयों का चयन हो गया। इसकी जानकारी होते ही परिवार और मित्रों में हर्ष लहर दौड़ गई। मथुरा में तैनात कांस्टेबल पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि उनके चाचा अशोक यादव के जुड़वा पुत्र रोहित यादव ने नायब तहसीलदार तो मोहित यादव डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हुए हैं। वर्तमान में अशोक यादव का परिवार आगरा ट्रांस यमुना कॉलोनी में रह रहा है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages