मेरठ: मस्जिद में तरावीह के बाद चले लात-घूंसे, मिठाई बांटने को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

26/02/2026

मेरठ: मस्जिद में तरावीह के बाद चले लात-घूंसे, मिठाई बांटने को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल

NINE ONE TIMES



मेरठ के लोहियानगर में कुरान मुकम्मल होने की खुशी में लड्डू बांटने के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां लोहियानगर थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड स्थित चमड़ा पैठ मस्जिद में तरावीह की नमाज के बाद जमकर मारपीट हुई। घटना उस समय हुई जब कुरान शरीफ मुकम्मल होने की खुशी में मस्जिद के भीतर मिठाई (लड्डू) बांटी जा रही थी।



मिठाई वितरण के दौरान बढ़ा विवाद:

बताया जा रहा है कि लड्डू बांटने के दौरान दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि देखते ही देखते मस्जिद परिसर जंग के मैदान में तब्दील हो गया। लोगों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। इस दौरान वहां मौजूद एक बच्चा भीड़ के बीच फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला।

वीडियो हुआ वायरल:

मस्जिद के भीतर हुई इस अफरा-तफरी और मारपीट का वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग एक-दूसरे को धक्का देते और मारपीट करते साफ देखे जा सकते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages