राकेश टिकैत के आंसू देखकर गुस्से में आए भाकियू सुप्रीमो नरेश टिकैत आपातकालीन बैठक बुलाने का किया आह्वान - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

29/01/2021

राकेश टिकैत के आंसू देखकर गुस्से में आए भाकियू सुप्रीमो नरेश टिकैत आपातकालीन बैठक बुलाने का किया आह्वान



मीडिया से बात करते हुए राकेश टिकैत के निकले आंसूओं को देखकर भाकियू सुप्रीमो नरेश टिकैत ने देर रात फिर से सिसौली में आपातकालीन बैठक बुलाने का आह्वान किया है.

मुजफ्फरनगर: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने किसानों से आह्वान किया है कि जो किसान गाजीपुर बॉर्डर के नजदीक हैं वह तुरंत ही गाजीपुर बॉर्डर पहुंच जाएं.साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बाकी किसान शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में सड़कों पर टेंट लगा दें. बता दें कि गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में हुई हिंसा के बाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने अपना आंदोलन वापस लेने की बात कही थी, लेकिन आज मीडिया से बात करते हुए राकेश टिकैत के निकले आंसूओं को देखकर भाकियू सुप्रीमो नरेश टिकैत ने देर रात फिर से सिसौली में आपातकालीन बैठक बुलाने का आह्वान किया है.

आपातकालीन बैठक बुलाने का आह्वान


'सरकार कर रही किसानों की इज्जत को मिट्टी में मिलाने का प्रयास'



नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों की इज्जत को मिट्टी में मिलाने का प्रयास कर रही है.किसानों को अब इसका जवाब देना चाहिए. नरेश टिकैत ने कहा कि किसान कल उत्तर प्रदेश की सड़क पर टेंट लगा दें और गाजीपुर बॉर्डर के नजदीक के किसान गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंच जाएं.

रात्रि में गाजीपुर बॉर्डर कूच कर सकते हैं किसान

दिल्ली हिंसा के बाद गाजीपुर बॉर्डर पर प्रशासन की तानाशाही से किसान बेहद गुस्से में नजर आ रहा है और सरकार व प्रशासन से आर-पार की लड़ाई के मूड़ में है. भाकियू सुप्रीमो की बुलाई गई इमरजेंसी बैठक को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि सैकड़ों किसान रात्रि में गाजीपुर बॉर्डर कूच कर सकते हैं. इस दौरान पश्चिमी यूपी से गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों की भारी भीड़ पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages