लखनऊ स्थित गुरु नानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी का पर्व - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

15/01/2021

लखनऊ स्थित गुरु नानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी का पर्व

गुरु नानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुरभि गर्ग ने बताया कि लोहड़ी का पर्व अत्यंत धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर लोहड़ी की अग्नि प्रज्वलित की गईलखनऊ: 



राजधानी के चारबाग स्थित गुरु नानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बुधवार को प्राचार्य डॉ. सुरभि गर्ग ने लोहड़ी का कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम में यूजी-पीजी की छात्राओं और प्रवक्ताओं ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरन आज रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई.


छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग.
छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग.

कॉलेज में मनाई गई लोहड़ी
गुरु नानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुरभि गर्ग ने बताया कि लोहड़ी का पर्व अत्यंत धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर लोहड़ी की अग्नि प्रज्वलित की गई. इसके बाद सभी छात्राओं और प्रवक्ताओं ने लोहड़ी के चारों ओर परिक्रमा की और एक-दूसरे को लोहड़ी की बधाई दी.

महाविद्यालय की यूजी और पीजी की छात्राओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता रखी गई. इसमें बच्चियों ने लोहड़ी के चारों तरफ रंगोली बनाई थी. उसके बाद छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में भी भाग लिया. उन्होंने बताया कि मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं और विजेता को पुरस्कृत भी किया गया. इस बार कोरोना के चलते ज्यादा कार्यक्रम नहीं रखे गए थे. मेहंदी प्रतियोगिता में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया गया.

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages