सम्मान समारोह प्रादेशिक अधिवेशन व्यापार मण्डल ने किया आयोजित - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

30/01/2021

सम्मान समारोह प्रादेशिक अधिवेशन व्यापार मण्डल ने किया आयोजित



  • जब तक व्यापारी राजनैतिक चुनाव में अपनी हिस्सेदारी नही करेगा तब तक व्यापारियों का उत्पीड़न होता रहेगा। अभी सरकार द्वारा किसानों से सम्बन्धित 3 कानून बनाए गए जिसका संगठन विरोध करता है

प्रधिनिधि उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा आयोजित प्रादेशिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह कामदगिरी गेस्ट हाउस एंड होटल, गुजैनी, कानपुर में संपन्न हुआ। अधिवेशन में अनूप शुक्ला राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई देकर बतौर मुख्य अतिथि पगड़ी, अंगवस्त्र, तलवार, प्रतीक चिन्ह देकर व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। अधिवेशन में अनूप शुक्ला ने कहा कि व्यापारी, महिलाओं, युवाओं को आगामी विधानसभा 2022 के चुनाव में मजबूत भूमिका निभानी होगी। संगठन को वार्ड एवं बूथ स्तर तक सदस्यता पहुँचाने वाले पदाधिकारियों को वार्ड स्तर पर सम्मलेन कराकर सम्मानित किया जायेगा। सरकारों द्वारा समय-समय पर नए कानून बनाकर व्यापारियों का उत्पीड़न होता रहा है। जब तक व्यापारी राजनैतिक चुनाव में अपनी हिस्सेदारी नही करेगा तब तक व्यापारियों का उत्पीड़न होता रहेगा। अभी सरकार द्वारा किसानों से सम्बन्धित 3 कानून बनाए गए जिसका संगठन विरोध करता है एवं कानून वापसी की माँग केन्द्र सरकार से करता है क्योंकि इन कानूनों से किसानों के साथ-साथ मध्यम और छोटे वर्ग का व्यापारी भी चौपट हो जायेगा। अधिवेशन में प्रदेश से आए व्यापारियों ने आगामी विधानसभा 2022 चुनाव में संगठन द्वारा विधानसभा प्रत्याशी उतारे जाने का प्रस्ताव रखा जिसको राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला द्वारा प्रस्ताव को पास कर विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारने की घोषणा की जिसमे वाराणसी, औरैया, आगरा, झाँसी, गाजीपुर, बस्ती, लखनऊ, गोरखपुर, रायबरेली, उन्नाव, इटावा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बरेली, शाहजहाँपुर, कानपुर आदि जनपदों के व्यापारी नेताओं ने एक माह के अन्दर 2022 विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी हेतु आवेदन देने की बात कही। विधानसभा चुनाव में व्यापारियों के साथ महिलाओं और युवाओं की भी मजबूत भूमिका होगी क्योंकि संगठन में 35 जनपदों में महिला इकाई का गठन हो चुका है। अधिवेशन में प्रदेश से आये प्रमुख व्यापारी नेताओं को उनकी पदोन्नति कर मनोनीत कर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा ने की। समारोह में प्रदेश से आये 31 व्यापारी नेताओं एवं 21 महिला नेताओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में प्रमुख रूप से अनूप शुक्ला, ब्रजेन्द्र गुप्ता,  मोहित अग्रवाल, गणेश यादव, डॉ० पी० सी० गुप्ता, शेखर तिवारी, विनय अग्रवाल, राम कुमार गुप्ता, जितेन्द्र अग्रवाल, आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages