मुख्य उद्देश्य कृषक महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर स्वरोजगार अपनाएं - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

29/01/2021

मुख्य उद्देश्य कृषक महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर स्वरोजगार अपनाएं



 कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषक महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर स्वरोजगार अपनाएं तथा सामाजिक उत्थान को लेकर सजगता पूर्वक कार्य कर कृषि उद्यम भी लगाएं।

कानपुर। सीएसए में  29 जनवरी को कृषक महिला सशक्तिकरण खाद्य व पोषण सुरक्षा एवं समृद्धि कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश की राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल होंगी। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषक महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर स्वरोजगार अपनाएं तथा सामाजिक उत्थान को लेकर सजगता पूर्वक कार्य कर कृषि उद्यम भी लगाएं। इस कार्यक्रम में कृषक महिलाओं द्वारा विशिष्ट उत्पादों की एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कृषक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु छोटे-छोटे रोजगार परक उद्यम जैसे मसाला उत्पादन, दाल उत्पादन, दलिया और मशरूम आदि कार्यक्रमों को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम में एक तकनीकी सत्र भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें महिलाओं के पोषण पर विशेष बल दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय कार्य क्षेत्र के जनपदों की लगभग 1000 से अधिक महिलाएं प्रतिभाग करेंगी। इसी के साथ ही जैव संवर्धित गांव अनूपपुर के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की 10 कृषक महिलाओं को सिलाई मशीनें भी दी जाएंगी। साथ ही 10 महिला सशक्तिकरण में ख्यात प्राप्त महिलाओं का संवाद भी होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा विश्वविद्यालय द्वारा तैयार रोड मैप का विमोचन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही, कृषि,कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत एवं उच्च शिक्षा एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री नीलिमा कटियार उपस्थित रहेंगी।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages