कैसे करे कड़ाके की ठंड में पशुओं ,फसलो का बचाओ प्रबंध - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

29/01/2021

कैसे करे कड़ाके की ठंड में पशुओं ,फसलो का बचाओ प्रबंध

 पशुपालकों को सलाह दी जाती है कि वह अपने fr को सुबह 10:00 बजे के पहले खुले में बिल्कुल ना निकालें, छोटे बच्चों के ऊपर टाट  बोरो से ढक कर रखें पशुओं के नीचे मल मूत्र साफ रखें तथा राख का भुरकाव करें।




पिछले कई दिनों से ठंड का कहर जारी है जिस कारण प्रदेश में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। सभी जन समुदायों, पशुपालकों किसानों के लिए चेतावनी जारी कर दी गई है। पशुपालकों को सलाह दी जाती है कि वह अपने पशुओं को सुबह 10:00 बजे के पहले खुले में बिल्कुल ना निकालें, छोटे बच्चों के ऊपर टाट  बोरो से ढक कर रखें पशुओं के नीचे मल मूत्र साफ रखें तथा राख का भुरकाव करें। पशुओं को खाने के लिए ताजा चारा दे जिसमें पानी की मात्रा कम रखें जो पानी पशुओं को पिलाने के लिए प्रयोग करें वह ताजा हो बासी पानी का प्रयोग ना करें। गाय भैंस का दोहन करने से पहले अच्छी तरीके से पशुओं को सूखे कपड़े से साफ करें और उसके बाद पशु से दुग्ध दोहन करें दुख दोहन करने के बाद शुद्ध सरसों का तेल पशुओं के थनो में अवश्य लगाएं। पशुओं से दूध निकालते समय थानों में बिल्कुल दूध ना छोड़े। 

उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में कड़ाके की ठंड जारी है मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है सभी किसान भाइयों से अनुरोध है कि वह अपनी फसलों के बचाव हेतु उचित प्रबंध करें चना, मटर,सरसों,अरहर मेथी, धनिया, टमाटर , प्याज, लहसुन सेम तथा केला, रसभरी, तरबूज खरबूज, खीरा एवं पपीता में हल्की सिंचाई करें।  चंद्र भानु गुप्ता कृषि स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर योगेश कुमार शर्मा ने बताया जिन फसलों में पुष्प आ रहे हैं उनमें कैलशियम सल्फेट का  0.5% का छिड़काव करें। केला की फसल अधिक प्रभावित होने की संभावना है किसान भाइयों के लिए सलाह दी जाती है कि केले की फसल में 3 ग्राम यूरिया को 1 लीटर पानी की दर से घोल बनाकर अवश्य सेलकाऊ करें

 चंद्र भानु गुप्ता कृषि स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया किजिन किसान भाइयों ने आलू की बुवाई लेट से की है उन्हें सलाह दी जाती है कि हर संभव वह अपनी फसल की निगरानी करते रहें तथा डाईथेन 45 की 3 ग्राम मात्रा को 1 लीटर पानी की दर से घोल बनाकर छिड़काव करें। आम अमरूद शरीफा कटहल नींबू के छोटे पौधों को पुवाल से ढक कर रखें हल्की सिंचाई करते रहें।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages