सस्टेनेबल एग्रीकल्चर योजना अंतर्गत किसानों का प्रशिक्षण - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

18/01/2021

सस्टेनेबल एग्रीकल्चर योजना अंतर्गत किसानों का प्रशिक्षण



डॉ सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र के लिए प्याज, धनिया, मेथी, तथा फलों में अमरूद एवं पपीता की खेती को बढ़ाने पर जोर दिया तथा मशरूम खेती एवं मधुमक्खी पालन की अधिक संभावनाएं हैं

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नेशनल मिशन फॉर सस्टेनेबल एग्रीकल्चर योजना अंतर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड बख्शी का तालाब के रेवामऊ गांव में किया गया। चंद्र भानु गुप्ता कृषि स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बायो फर्टिलाइजर तथा बायोपेस्टिसाइड का प्रयोग फसलों के ऊपर करने की सलाह दी तथा क्षेत्र में सब्जी एवं मसालों की खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। डॉ सिंह ने फसलों में सूक्ष्म पोषक तत्व जिंक, सल्फर, तथा फास्फोरस के प्रयोग करने पर जोर दिया। डॉ सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र के लिए प्याज, धनिया, मेथी, तथा फलों में अमरूद एवं पपीता की खेती को बढ़ाने पर जोर दिया तथा मशरूम खेती एवं मधुमक्खी पालन की अधिक संभावनाएं हैं। इस अवसर पर तकनीकी सहायक  पवन  सिंह ने मृदा स्वास्थ्य  कार्ड का वितरण किया तथा तकनीकी सहायक विवेक पांडे ने किसानों को सोलर पंप के द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी तथा उसके लाभ बताएं, गांव के शिव प्रताप सिंह, लालता सिह सहित 50 से अधिक किसानों को प्रशिक्षित मे भाग लिया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages