भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने किया एमएलसी अरुण पाठक के कार्यालय का उद्घाटन - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

16/01/2023

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने किया एमएलसी अरुण पाठक के कार्यालय का उद्घाटन




NINE onetimes
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष ने अपने बयान में एमएलसी की पांचों सीट जीतने का दावा भी किया 

कानपुर:बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह रविवार को कानपुर शहर पहुंचे. इस दौरान वह आयोजित दो कार्यक्रम में शामिल हुए. MLC प्रत्याशी अरूण पाठक के साकेत नगर स्थित चुनाव कार्यालय पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यालय का उद्घाटन किया. इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने अपने बयान में एमएलसी की पांचों सीट जीतने का दावा भी किया है.





वही, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि विधान परिषद की 5 सीटों का चुनाव के प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी ने खड़े कर दिए हैं. वह चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 5 में 3 सीटें स्नातक की है और 2 सीटें शिक्षक की है. स्नातक की सीटों पर सिटिंग विधान परिषद के सदस्य हैं. कहा कि इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी ने 3 प्रत्याशियों को दोबारा मौका दिया है. कानपुर उन्नाव से अरुण पाठक को प्रत्याशी के रूप में भारतीय जनता पार्टी ने मैदान में उतारा है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मतदाता बनाने का काम किया है. विश्वास है कि भाजपा 2 शिक्षक और 3 स्नातक की सीटें जीतेगी.

बता दें कि कानपुर नगर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने शिक्षक खंड के प्रत्याशी अरुण पाठक के कार्यालय में हवन पूजन कर कार्यालय का उद्घाटन किया. जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का जनसैलाब मौजूद था. जिसमें मुख्य रुप से गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार विधायक अभिजीत सिंह सांगा प्रमिला पांडे आदि लोग मौजूद थे वहीं, इस दौरान काफी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे. जिन्हें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया.

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages