दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी का एमएमटी कार्गो ट्रैफिक को संभालने का आँकड़ा 100 के पार - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

02/01/2023

दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी का एमएमटी कार्गो ट्रैफिक को संभालने का आँकड़ा 100 के पार



NINE onetimes
 दीनदयाल पत्तन ने पिछले वित्त वर्ष की इसी संगत अवधि की तुलना में इस वर्ष 6.96% की वृद्धि दर्ज की है
 
दिनांक 28-12-2022 को, दीनदयाल पत्तन प्राधिकरण, कंडला ने वित्त वर्ष 2022-23 में 100 एमएमटी कार्गो ट्रैफिक को संभालने का लैंडमार्क पार कर लिया है। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष की केवल 3 तिमाहियों में ही इस कीर्तिमान को पार करने वाला देश का पहला महापत्तन बन गया है। दीनदयाल पत्तन ने पिछले वित्त वर्ष की इसी संगत अवधि की तुलना में इस वर्ष 6.96% की वृद्धि दर्ज की है। उल्लेखनीय है कि डीपीए ने यह उपलब्धि पिछले वित्त वर्ष में दिनांक 11-01-2022 को हासिल की थी।

श्री एस.के.  मेहता, आईएफएस, अध्यक्ष और श्री नंदीश शुक्ला, आईआरटीएस, उपाध्यक्ष ने इस अभूतपूर्व उपलब्धि को हासिल करने के सुअवसर पर टीम डीपीए के साथ साथ दीनदयाल पत्तन को अत्याधुनिक हैंडलिंग सुविधाओं से युक्त एक मेगा पोर्ट बनाने की दिशा में निरंतर समर्थन के लिए कर्मचारियों, श्रमिकों, ट्रेड यूनियनों, पोर्ट उपयोगकर्ताओं और हितधारकों को बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages