सदर तहसील के देवेन्द्र बाजपेई ने किया खिचडी वितरण का आयोजन - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

15/01/2023

सदर तहसील के देवेन्द्र बाजपेई ने किया खिचडी वितरण का आयोजन


NINE onetimes
मकर संक्रांति पर लोगों ने स्नान के बाद दान किया। मंदिरों में जाकर पूजा की और पुरोहितों को दान करके पुण्यलाभ कमाया। इस दिन शहर में कई जगह खिचड़ी वितरण किया गया और कई संस्थाओं ने कंबल भी बांटे।

कानपुर । मकर संक्रांति पर्व के शुभ अवसर  पर आज सदर तहसील क्षेत्र में कई जगह खिचड़ी भोज वितरण कार्यक्रम कराया गया। इस अवसर पर तहसील सदर लेखपाल देवेन्द्र बाजपेई के द्वारा बिठूर रोड़ सुधांशु आश्रम के निकट टी स्टॉल पर खिचड़ी वितरण का विशाल आयोजन किया गया। 



हालांकि दो सालों से कोरोना संक्रमण के चलते खिचड़ी वितरण के शिविर कम लगे।

आयोजित कार्यक्रम में सभी श्रद्धालुओं को संक्रांति के उपलक्ष्य में खिचड़ी बांटी गई। संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दीं। दोपहर 12 बजे से 5 बजे तक राहगीरों व श्रद्धालुओं ने श्रद्धाबाव के साथ खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। राहगीरो को रिक्शा चालक बाइक सवार आदि सैकड़ों लोगों को श्रद्धापूर्वक रोक - रोक कर खिचडी प्रसाद चखाया गया। 
 इस अवसर खिचडी वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अधिवक्ता पीके चतुर्वेदी, देवेंद्र बाजपाई व जगदीश राठौर आशु,मुकेश आदि लोगों के नेतृत्व में कार्यक्रम को सम्पन किया गया।



No comments:

Post a Comment

Featured Post

आगरा में छात्रा ने बॉयफ्रेंड से कराई कानपुर देहात के मैथ टीचर की हत्या, गला काटकर ब्लैकबोर्ड पर लिखा 'रेपिस्ट'

NINE ONE TIMES आगरा मर्डर केस का खौफनाक सच: पूर्व छात्रा ने बॉयफ्रेंड से कराई कानपुर देहात के मूल निवासी शिक्षक की हत्या; हड़काने पर चाकू से...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages