एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी पुलिस की हिरासत में एक संदिग्ध - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

22/01/2023

एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी पुलिस की हिरासत में एक संदिग्ध

Lucknow एयरपोर्ट




NINE onetimes

< लखनऊ में अफरा-तफरी-

Lucknow Airport: राजधानी लखनऊ में एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, हिरासत में एक संदिग्ध 

Uttar Pradesh: राजधानी लखनऊ में एयरपोर्ट (Lucknow Airport) को बम से उड़ाने की धमकी ने यूपी पुलिस (UP Police) के लिए चिंताएं बढ़ा दी हैं. एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी डायल 112 पर कॉल कर दी गई है. यह धमकी किसने दी, यह तो अभी साफ नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस को आशंका है कि यह किसी शरारती तत्व की हरकत है



यूपी पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

हालांकि इस मामले में यूपी पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि जांच के दौरान पता चला कि पकड़ा गया संदिग्ध की मानसिक स्थिति सही नहीं है. गौरतलब है कि देशभर में गणतंत्र दिवस की तैयारियां चल रही है. ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है. सड़क से लेकर सार्वजनिक स्थानों तक हर संभावित तरीके व एंगल से चेकिंग शुरू कर दी गई है.

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages