रबी फसलों के प्रमुख कीट एवं उनके प्रबंधन पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

31/12/2020

रबी फसलों के प्रमुख कीट एवं उनके प्रबंधन पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन


 चंद्र भानु गुप्ता कृषि स्नातकोत्तर महाविद्यालय बक्शी का तालाब लखनऊ में  गुरुवार को एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


चंद्र भानु गुप्ता कृषि स्नातकोत्तर महाविद्यालय बक्शी का तालाब लखनऊ में  गुरुवार को एक ब प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस क्विज का शीर्षक  रबी फसलों पर लगने वाले रत एवं उनका प्रबंधन था। इस प्रतियोगिता में  उत्तर प्रदेश, बिहार ,हिमाचल प्रदेश, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु ,महाराष्ट्र, उत्तराखंड, झारखंड ,असम ,मध्य प्रदेश, दिल्ली ,हिमाचल प्रदेश ,राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गुजरात ,आंध्र प्रदेश ,केरल, छत्तीसगढ़ एवं तेलंगाना के छात्र- छात्राओं, किसानों, शिक्षकों तथा कृषि वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया। महाविद्यालय के कीट विज्ञान विभाग के डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता की शुरुआत गुरुवार को सुबह 7:00 बजे की गई और यह प्रतियोगिता शाम 8:00 बजे तक चली इसमें 256 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें रबी फसलों के  कीट प्रबंधन से संबंधित प्रश्न  थे जिसमें प्रबंधन की नई तकनीक को समाहित किया गया था, जिससे किसानों, छात्र-छात्राओं एवं वैज्ञानिकों जागरूक हो सके और कीटों का सफल प्रबंधन कर सकें। महाविद्यालय के निदेशक प्रो योगेश कुमार शर्मा ने बताया  की प्रतियोगिता महाविद्यालय के कीट विज्ञान विभाग द्वारा समय-समय पर  विभिन्न प्रकार की तकनीकी जानकारी क्विज के माध्यम से छात्रों एवं किसानों को दी जाती हैं जिससे किसान लाभान्वित हो रहे है। महाविद्यालय के प्रबंधक बाबू भगवती सिंह  ने बताया कि इस  क्विज के द्वारा कीटों के प्रबंधन की नई तकनीकी जानकारी किसानों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages