पपीता गंभीर बीमारियों की अचूक औषधि किसान पा सकते हैं कई गुना अधिक आय - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

28/12/2020

पपीता गंभीर बीमारियों की अचूक औषधि किसान पा सकते हैं कई गुना अधिक आय



https://youtu.be/uEF5V25J_pE


पपीता  ऐसा फल है जिस की खेती संपूर्ण वर्ष पाई जाती है इसकी गुणकारी औषधि युक्त लाभकारी गुण हमारे स्वास्थ्य के लिए अति लाभदायक है पपीते की खेती से होने वाले किसानों को लाभ का अंदाजा हमारे उन किसान भाइयों से हो सकता है जो इसकी खेती कर इसका लाभ उठा रहे हैं हमारे किसान भाई प्रवाही बिंदुओं को ध्यान में रखकर अच्छा उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं इन्हीं कुछ बिंदुओं पर नाइन वन टाइम्स ने डॉक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह सहायक आचार्य चंद्रभानु गुप्ता कृषि स्नातकोत्तर महाविद्यालय से बात की जिससे हमारे पाठकों व किसान भाइयों को इसके लाभकारी गुण व खेती उत्पाद में होने वाले लाभ के सहायक पहलुओं से अवगत करा सकें



  • फलों की श्रेणी में पपीता एक ऐसा फल है जो 1 वर्ष में किसानों के खेत में तैयार हो जाता है और पूरे वर्ष पाया जाता है। पपीता पोषक तत्वों का पावर हाउस होता है इसके फल खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं तथा यह बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक होता है इस के पूरे भाग जिसमें प्रमुख रुप से पत्तियां, छाल, गुदा बीज में औषधि गुण प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। पपीता मैं तीन प्रमुख विटामिंस ए, सी और ई प्रचुर मात्रा में पाई जाती है, तथा पपीता मैग्नीशियम एवं पोटाश का अच्छा स्रोत है, इसमें विटामिन बी, पेनंटाथोनिक अम्ल, फोलेट तथा फाइबर भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। 
  • पपीते में अन्य फलों की अपेक्षा एंजाइम बहुत अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, इसमें  प्रोटियॉलिटिक एंजाइम पपेन, कायमोपपेन अधिक पाए जाते हैं। जो लोग मांसाहारी होते हैं मीट के शौकीन होते हैं, उनमें मांस में पाए जाने वाले प्रोटीन को प्रोटियॉलिटिक एंजाइम शीघ्र पाचन का कार्य करता है। शरीर में प्रोटीन के संपूर्ण पाचन का कार्य पपेन  एंजाइम बड़ी सरलता से कर देता है। इसमें पाया जाने वाला कायमोपपेन शरीर में रीड की हड्डी में समस्या होने पर यह एंजाइम अच्छा कार्य करता है। ब्रेकफास्ट, लंच एवं डिनर के बाद पपीते का प्रयोग करने से पाचन क्रिया शीघ्र पूर्ण हो जाती है।
  • पपीते की पत्तियों में औषधि गुण बहुत अधिक मात्रा में पाए जाते हैं यह डेंगू बुखार में काफी प्रभावी होती हैं तथा शरीर में बन रही कैंसर की कोशिकाओं को संपूर्ण नष्ट करने का काम करती हैं इनकी पत्तियों में एंटीमलेरियल, एंटीप्लाज्मोडियल, एंटीवायरल, एंटी बैक्टीरियल एवं एंटी फंगल विशेष औषधिय गुण पाए जाते हैं जिसके कारण इन की पत्तियों का जूस प्रमुख रूप से डेंगू फीवर होने पर लगातार गिर रही प्लेटलेट्स को बढ़ाने का काम करता हैं। पपीते में पाया जाने वाला फोलिक अम्ल हृदयाघात को रोकने में सहायक होता है। शरीर में मस्से, एग्जिमा, टीवी, ट्यूमर, ब्लड प्रेशर प्रजनन संबंधी बीमारियां, आंखों से कम दिखाई देना, हृदय संबंधी बीमारियां तथा अर्थराइटिस में काफी प्रभावी होता है।
  • वैश्विक महामारी कोविड-19 में पपीता अच्छा एंटी ऑक्सीडेंट होने के कारण पपीता की उपयोगिता काफी बढ़ गई है, जिससे यह अधिक उपयोग में लाया जाने लगा है, इसकी 5 ग्राम हरी पत्ती को पीसकर हल्के गुनगुने पानी में सुबह के समय प्रयोग करने से खांसी कफ से बहुत राहत मिलती है साथ में यह शरीर में ऑक्सीजन के स्तर को भी बढ़ाता है। पपीते के पौधे का पूरा भाग अपने औषधीय गुणों से जाना जाता है। यह एक अच्छा इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है। छोटे बच्चों ने पपीते के फलों को खाने की आदत डालनी चाहिए जिससे उनकी आंखों की रोशनी बढ़ेगी।

लखनऊ के लगभग सभी तहसीलों में इसकी खेती को बढ़ावा देना अति आवश्यक है, हमारे किसान भाई प्रभावी बिंदुओं को ध्यान में रखकर अच्छा उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। समय से नर्सरी तैयार करके इस फसल का अच्छा उत्पादन लिया जा सकता है, नर्सरी तैयार करने से पहले प्रमुख रूप से गाइनोडायोसियस जातियों का चयन कर लेना चाहिए इसमें रेड लेडी, सूर्या,   कुर्ग हनी ड्यू, पूसा नन्हा, पूसा मजिस्ट्री बहुत अच्छी प्रजातियां हैं, इनका चयन करना चाहिए, नर्सरी तैयार करते समय अच्छी सड़ी हुई गोबर की खाद के साथ नीम की खली तथा ट्राइकोडरमा का प्रयोग करने से नर्सरी में बीमारियों का प्रकोप बिल्कुल नहीं होता, पपीते की नर्सरी हर स्थिति में दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक कर लेनी चाहिए। जो किसान भाई आलू की खेती करते हैं वह पपीता का बाग आसानी से लगा सकते हैं, मार्च के पहले सप्ताह में अच्छी तरीके से खेत की तैयारी करके 150 से 200 टन अर्च्छी सड़ी हुई गोबर की खाद तथा ट्राइकोडरमा जैविक फफूंदी जनित उत्पाद का 20 किलोग्राम पाउडर खेत में अच्छी तरीके से भुरकाव कर दें जिससे उत्पादन बहुत अच्छा होगा।  पौध रोपाई हेतु लाइन से लाइन की दूरी 8 फिट तथा पौधे से पौधे की दूरी 7 फिट रखना चाहिए जिससे हवा का आवागमन होगा और उत्पादन अच्छा होगा। पपीते में प्रमुख रूप से पौध गलन की अधिक समस्या रहती है इसके लिए जल निकास का उचित प्रबंध होना चाहिए किसानों को ढाई फिट की मेड बनाकर पौधों का रोपण करना चाहिए। पपीते में मौजेक की  बीमारी की बहुत बड़ी समस्या बनी रहती है बरसात हो जाने के बाद यह बीमारी बहुत रफ्तार में फैलती है इस बीमारी का प्रसारण एक सफेद मक्खी के द्वारा होता है उसको प्रबंधित करने के लिए इमिडाक्लोप्रिड नामक कीटनाशक की 1.5 ग्राम मात्रा को 1 लीटर पानी की दर से घोल बनाकर छिड़काव प्रभावी होता है। पपीते में फलों के पकते समय एंथ्रेक्नोज बीमारी का अधिक खतरा रहता है इसके लिए सोडियम बाई कार्बोनेट का समय-समय पर 1% का छिड़काव करते रहना चाहिए जिससे इस समस्या से बचा जा सकता है।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages