बिल्हौर एसओ पर महिला अधिवक्ता ने लगाया अभद्रता का आरोप - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

13/12/2020

बिल्हौर एसओ पर महिला अधिवक्ता ने लगाया अभद्रता का आरोप


  • कानपुर में एक महिला अधिवक्ता ने बिल्हौर थाने के एसओ पर अभद्रता का आरोप लगाया है. अधिवक्ता ज्योति राणा ने सीएम को शिकायत पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई की मांग की है.

अधिवक्ता ज्योति राणा



 कानपुर: जिले का बिल्हौर थाना किसी ना किसी मामले को लेकर आये दिन विवादों में बना रहता है. ताजा मामले में एक महिला अधिवक्ता ने बिल्हौर एसओ पर अभद्रता का आरोप लगाया है. अधिवक्ता ज्योति राणा ने सीएम को शिकायत पत्र लिखकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है. अधिवक्ता ज्योति राणा दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में प्रैक्टिस करती हैं. उन्होंने सीएम को प्रार्थना पत्र लिखकर बिल्हौर एसओ प्रयाग नारायण वाजपेयी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है.

बिल्हौर एसओ प्रयाग नारायण वाजपेयी
बिल्हौर एसओ प्रयाग नारायण वाजपेयी 


 अधिवक्ता का आरोप है कि अपने किसी परिजन के मामले में जमानत के कागजात का वेरीफिकेशन के लिए वह थाने गई थीं. जहां वह एसओ बिल्हौर प्रयाग नारायण वाजपेयी से मिलीं और उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया.

 शिकायत पत्र 



 अधिवक्ता का आरोप है कि, बिल्हौर एसओ ने इस मामले में कार्रवाई करने के बजाय उसके साथ अभद्र व्यवहार किया. साथ ही उनके परिजनों को 3 दिन तक थाने के चक्कर लगवाए.

महिला अधिवक्ता का कहना है इस पूरे मामले से एसएसपी कानपुर को अवगत करा दिया गया है, लेकिन अभी तक बिल्हौर एसओ पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई.


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages