सीएम पर कोई भरोसा नहीं है न्याय की उम्मीद नहीं सीएम की सीट छोड़ते हैं तो देंगे 50 लाख रुपये - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

03/10/2020

सीएम पर कोई भरोसा नहीं है न्याय की उम्मीद नहीं सीएम की सीट छोड़ते हैं तो देंगे 50 लाख रुपये




  • पीड़िता के चाचा मुंबई से सटे उल्हासनगर में रहते हैं, जहां उन्होंने सीएम योगी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनके परिवार को 25 लाख की आर्थिक मदद नहीं चाहिए. उन्हें सिर्फ न्याय चाहिए. अगर सीएम योगी मुख्यमंत्री की सीट छोड़ते हैं तो वे उन्हें अपना घर बेचकर 50 लाख रुपये देंगे.




ठाणे: हाथरस पीड़िता के चाचा ने सीएम योगी पर निशाना साधा है. उन्होंने सीएम योगी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर सीएम योगी मुख्यमंत्री का पद छोड़ते हैं तो वह उन्हें 50 लाख रुपये देंगे. उनकी यह प्रतिक्रिया सीएम योगी के पीड़िता के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद के ऐलान के बाद आई है.





पीड़िता के चाचा मुंबई से सटे उल्हासनगर में रहते हैं, जहां उन्होंने सीएम योगी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनके परिवार को 25 लाख की आर्थिक मदद नहीं चाहिए. उन्हें सिर्फ न्याय चाहिए. अगर सीएम योगी मुख्यमंत्री की सीट छोड़ते हैं तो वे उन्हें अपना घर बेचकर 50 लाख रुपये देंगे. उन्होंने सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें सीएम पर कोई भरोसा नहीं है और वे उनसे न्याय की उम्मीद नहीं करते हैं.


उल्हासनगर में रहनेवाले पीड़िता के चाचा और चचरे भाई ने अखिल भारतीय नवयुवक वाल्मीकि संघ के बैनर तले तहसीलदार कार्यालय पर प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने कहा कि 'हमारी बच्ची को न्याय चाहिए. उसकी हत्या के बाद शव को भी हमारे हवाले नहीं किया गया'.


वहीं, सीएम योगी से न्याय की मांग करते हुए पीड़िता के चाचा ने मामले में आरोपी लड़कों को फांसी की सजा की मांग की है. साथ ही आरोपी पुलिसवालों पर भी कार्रवाई की मांग की है. बता दें कि पीड़िता के चाचा पिछले 35 साल से उल्हासनगर में रहते हैं और वे हाथरस का टिकट न मिलने के कारण गांव नहीं जा सके.



No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages