योगी ने केंद्र सरकार से की हाथरस गैंगरेप की सीबीआई से जांच की सिफारिश - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

03/10/2020

योगी ने केंद्र सरकार से की हाथरस गैंगरेप की सीबीआई से जांच की सिफारिश



  • वरिष्ठ अधिकारियों के लखनऊ वापस आने और मुख्यमंत्री को पूरी रिपोर्ट देने के बाद मुख्यमंत्री के स्तर पर इस घटनाक्रम की जांच सीबीआई से कराए जाने की संस्तुति केंद्र सरकार से की गई है.


लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कथित हाथरस गैंगरेप मामले की सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश केंद्र सरकार से की है. हाथरस घटना को लेकर विपक्ष के साथ-साथ बीजेपी संगठन और बीजेपी नेताओं की तरफ से नाराजगी और सवाल उठाने के बाद आखिरकार योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस घटना की जांच सीबीआई से कराए जाने का फैसला लिया है.



शनिवार को मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी पुलिस महानिदेशक सुरेश चंद्र अवस्थी हाथरस पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की. दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के लखनऊ वापस आने और मुख्यमंत्री को पूरी रिपोर्ट देने के बाद मुख्यमंत्री के स्तर पर इस घटनाक्रम की जांच सीबीआई से कराए जाने की संस्तुति केंद्र सरकार से की गई है.


बता दें कि, हाथरस में बीती 14 सितंबर को पीड़िता अपनी मां के साथ पशुओं का चारा लेने गई थी. आरोप है कि उस समय गांव का ही युवक संदीप खेत पर आया और युवती को घसीट कर ले गया, जहां उसने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इतना ही नहीं, आरोपियों ने पीड़िता का गला दबाकर मारने का प्रयास किया. इस दौरान आरोपियों ने उसकी इतनी पिटाई की, कि वह बेहोश हो गई.


बेहोशी के बाद आरोपी पीड़िता को मरा समझकर खेत में ही छोड़ गए. आनन-फानन में पीड़िता को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया. अलीगढ़ के बाद उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई. इसके बाद दिल्ली से शव गांव लाकर आधी रात में ही पुलिस वालों ने पीड़िता का अंतिम संस्कार कर दिया.


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages