चंद्रशेखर आजाद कृ\प्रौ. विवि ने राष्ट्रीय एकता के रूप में मनाई बल्लभ भाई पटेल की 145 वी जयंती - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

31/10/2020

चंद्रशेखर आजाद कृ\प्रौ. विवि ने राष्ट्रीय एकता के रूप में मनाई बल्लभ भाई पटेल की 145 वी जयंती



  • अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ आरपी सिंह ने विश्वविद्यालय के सभी वैज्ञानिकों अधिकारियों कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं को एकता की शपथ दिलाई



कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय  में देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की 145 वी जयंती राष्ट्रीय एकता के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉक्टर धर्मराज सिंह, निदेशक प्रसार डॉ धूम सिंह और निदेशक शोध डॉ एच जी प्रकाश सहित अन्य वैज्ञानिकों ने अपने देश के एकीकरण में उनके योगदान के लिए नमन किया। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ आरपी सिंह ने विश्वविद्यालय के सभी वैज्ञानिकों अधिकारियों कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं को एकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डॉक्टर धर्मराज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय एकता के प्रतिबिंब व हर भारतीय के हृदय में बसने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी को कोटि-कोटि नमन। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद सैकड़ों रियासतों में बिखरे भारत का एकीकरण कर उन्होंने मजबूत भारत की नींव रखी।उनका दृढ़ नेतृत्व, राष्ट्र समर्पण व विराट योगदान भारत कभी नहीं भुला सकता है। इस अवसर पर निदेशक शोध डॉ एच जी प्रकाश ने कहा कि संविधान एवं सनातन के संतुलन के अद्वितीय प्रतीक सरदार पटेल ने देश के एकीकरण में एक राष्ट्र का भाव जागृत करने के लिए अर्पित किया। निदेशक प्रसार डॉ धूम सिंह ने भारत के प्रथम गृह मंत्री व देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती के अवसर पर पुष्प अर्पण कर नमन किया।उन्होंने कहा कि आज के दिन हम सभी को संकल्प पुनः दोहराने की जरूरत है कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को सदैव समर्पित करेंगे। मीडिया प्रभारी डॉ खलील खान ने बताया कि सरदार पटेल की 145 वी जयंती के अवसर पर विश्वविद्यालय के कीट विज्ञान विभाग के परिसर में 145 ( अनार नींबू व किंनो) फलदार पौधों को भी रोपित किया गया। इस अवसर पर अधिष्ठाता ग्रह विज्ञान डॉ वेदरतन, निदेशक प्रशासन एवं मॉनिटरिंग डॉ करम हुसैन, डॉक्टर संजीव कुमार, डॉक्टर जी एस परिहार, अनिल यादव सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages