कलेक्ट्रेट में मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 145वीं जयंती - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

31/10/2020

कलेक्ट्रेट में मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 145वीं जयंती


जिलाधिकारी ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी की फोटो पर माल्यार्पण किया जिलाधिकारी ने समस्त कलेक्ट्रेट कर्मचारियों को  राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।

 

कानपुर।कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की उपस्थिति में अधिकारियों कलेक्ट्रेट परिवार के समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 145वीं जयंती मनाई गई।जिलाधिकारी ने समस्त कलेक्ट्रेट कर्मचारियों को  राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।

मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा।

मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं। जिलाधिकारी ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी की फोटो पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर, ज्वांइट मजिस्ट्रेट, सिटी मजिस्ट्रेट तथा कलेक्ट्रेट परिवार के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages