नर्वल तहसील-लेखपाल कानूनगो को एंटीकरप्शन टीम ने घूस लेते जाल बिछा किया गिरफ्तार - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

01/08/2024

नर्वल तहसील-लेखपाल कानूनगो को एंटीकरप्शन टीम ने घूस लेते जाल बिछा किया गिरफ्तार

NINE onetimes


महाराजपुर के नर्वल तहसील अंतर्गत सरसौल चकबंदी कार्यालय में कार्यरत कानूनगो और लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार किया है। लेखपाल पिछले तीन महीने से चक काटने के नाम पर 30 हजार रुपए की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता जब परेशान हो गए तब उन्होंने एंटी करप्शन टीम को जानकारी दी। टीम ने जाल ब‍िछाकर लेखपाल को ग‍िरफ्तार क‍िया है।
महाराजपुर। नर्वल तहसील अंतर्गत सरसौल चकबंदी कार्यालय में कार्यरत कानूनगो व लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता दोनों सगे भाई हैं। दोनों से लेखपाल पिछले तीन माह से चक काटने के नाम पर 30 हजार रुपए की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता जब परेशान हो गए तब उन्होंने एंटी करप्शन टीम को जानकारी दी। उसके बाद घूसखोरों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया गया। बुधवार सुबह कानूनगो व लेखपाल को पीड़ित घूस दे रहे थे तभी दोनों को दबोच लिया गया। दोनों को महाराजपुर थाने लाकर एंटी करप्शन टीम पूछताछ कर रही है।

साढ़े तीन बीघा है जमीन

सरसौल चकबंदी कार्यालय में कानूनगो विनोद गौतम व लेखपाल सूरज सिंह कार्यरत हैं। नर्वल टीकरभाऊ निवासी सगे भाइयों नवल किशोर शुक्ला व नंद किशोर शुक्ला ने बताया गांव में चकबंदी चल रही है। दोनों भाइयों के बीच लगभग 21 बीघा जमीन है, जिसमें लगभग साढ़े तीन बीघा जमीन का चकबंदी प्रक्रिया के तहत चक कटना था।

एंटी करप्‍शन टीम ने क‍िया ग‍िरफ्तार   

नवल किशोर शुक्ला ने मंगलवार शाम लेखपाल सूरज सिंह से फोन पर बात की। लेखपाल ने बुधवार सुबह सरसौल चकबंदी कार्यालय रुपए लेकर आने के लिए कहा। बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे जैसे ही आरोपियों ने रुपए लिए वैसे ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को गिरफ्तार कर महाराजपुर थाने लाया गया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages