डी०बी०एस० कॉलेज प्रोफेसर आर०के० त्रिपाठी द्वारा प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओ हेतु ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

09/08/2024

डी०बी०एस० कॉलेज प्रोफेसर आर०के० त्रिपाठी द्वारा प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओ हेतु ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन

NINE onetimes





प्रोफेसर के० के० श्रीवास्तव ने महावि‌द्यालय की उपलब्धियां का उल्लेख करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उ‌द्देश्य छात्रों को संस्थान के नियमो, नई शिक्षा प्रणाली व अन्य आवश्यक जानकारी प्रदान करना है
राजनीति विज्ञान विभाग, डी०बी०एस० कॉलेज, कानपुर द्वारा बी० ए० प्रथम वर्ष एवम एम० ए० प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओ के लिए दिनांक 9 अप्रैल 2024 को ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उ‌द्देश्य छात्रों को महावि‌द्यालय व विभाग के बारे में अवगत कराते हुए पाठ्यक्रम की जानकारी देना था। कार्यक्रम का आरंभ राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आर०के० त्रिपाठी द्वारा किया गया। उन्होंने राजनीति विज्ञान विषय की महत्व बताते हुए कहा कि यह एक ऐसा विषय है जो कि आरंभ से अंत तक हमारे साथ रहता है। प्रोफेसर आरके त्रिपाठी ने विभाग का परिचय देते हुए विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अब आपके जीवन की नवीन यात्रा आरंभ होने वाला है, जिसमे आप अपने सपनों को साकार रूप देंगे। इन सपनों को पूरा करने के लिए आपको पूर्ण लगन व ईमानदारी से कार्य करना होगा। नेक समन्वयक प्रोफेसर के० के० श्रीवास्तव ने महावि‌द्यालय की उपलब्धियां का उल्लेख करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उ‌द्देश्य छात्रों को संस्थान के नियमो, नई शिक्षा प्रणाली व अन्य आवश्यक जानकारी प्रदान करना है डॉक्टर शिखा सक्सेना ने छात्र-छात्राओं को जीवन में कठिन परिश्रम व सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित किया, और यह कहा कि यह संस्थान आपके व्यक्तित्व के निर्माण का आरंभ बिंदु है प्रोफेसर प्रीती सिंह ने छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि यदि आपको अपने भविष्य को साकार रूप देना है तो पूर्ण लगन व निष्ठा से कार्य करना होगा। इस कार्यक्रम में विभाग के पूर्व छात्रों ने भी अपने अनुभव साझा किए व छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।। ओरिएंटेशन प्रोग्राम में कुल 50 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस प्रकार यह कार्यक्रम छात्र- छात्राओं को उनके नए सफर के लिए प्रेरित एवम प्रोत्साहित किया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages