कानपुर आरटीओ में एडीएम ने मारा छापा 16 दलाल गिरफ्तार - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

27/07/2024

कानपुर आरटीओ में एडीएम ने मारा छापा 16 दलाल गिरफ्तार

NINE onetimes

 
कानपुर नगर /- बलिया में छापेमारी और फिर बड़ी कार्रवाई के बाद से यूपी में हलचल मची है। कानपुर में भी एडीएम सिटी और डीसीपी सेंट्रल ने शुक्रवार को आरटीओ दफ्तर में छापा मारा। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की छापामारी होते ही दलाल दीवार फांदकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करके 50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद 16 दलालों को अरेस्ट कर लिया, बाकी को छोड़ दिया गया।

बलिया में छापेमारी और फिर बड़ी कार्रवाई के बाद से यूपी में हलचल मची है। कानपुर में भी एडीएम सिटी और डीसीपी सेंट्रल ने शुक्रवार को आरटीओ दफ्तर में छापा मारा। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की छापामारी होते ही दलाल दीवार फांदकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करके 50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद 16 दलालों को अरेस्ट कर लिया, बाकी को छोड़ दिया गया।

दोनों गेट बंद कराकर दौड़ा-दौड़ाकर दलालों को पकड़ा
डीसीपी सेंट्रल राजेश कुमार सिंह और एडीएम सिटी राजेश कुमार ने दो ACP और छह थानों की फोर्स के साथ आरटीओ में शुक्रवार दोपहर को छापा मारा। इस दौरान आरटीओ ऑफिस के दोनों मेन गेट को बंद करा दिया गया। आरटीओ के बाहर से लेकर अंदर तक घेराबंदी करके 50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया। जबकि कई तो दीवार कूदकर भाग निकले। जांच में सामने आया कि इसमें 16 दलाल थे। जिनके हाथों में आरटीओ से जुड़े कई लोगों के दस्तावेज मिले हैं।

इन सभी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। डीसीपी सेंट्रल राजेश सिंह ने बताया कि दलालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। अवैध रूप से आरटीओ में पकड़े गए हैं। उनके पास कई लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित दस्तावेजों के साथ ही अन्य कागजात मिले हैं।

छापेमारी की औपचारिकता, छापे से पहले सूचना लीक
पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की छापेमारी महज एक खानापूर्ति के तौर पर सामने आई। आरटीओ के बड़े दलालों के दफ्तर पहले से ही बंद थे। कई बड़े दलाल भी आरटीओ से गायब थे। इससे एक बात तो साफ है कि छापेमारी की सूचना लीक हो गई थी। इसके चलते आरटीओ में दलाली का मकड़जाल फैलानी वाली बड़ी मछलियां बच गईं और छोटों पर गाज गिरी है। डीसीपी ने बताया कि यह कोई अंतिम कार्रवाई नहीं है। लगातार छापेमारी और कार्रवाई जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages