कांग्रेस आउटरीच विभाग की बैठक बनाई गई चुनावी रणनीति - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

28/01/2022

कांग्रेस आउटरीच विभाग की बैठक बनाई गई चुनावी रणनीति



कैसे जनता के बीच अपनी पैठ को बढ़ाया जाए और अपने कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र शक्ति विधान और भर्ती विधान को लेकर जनता के बीच पहुंचे

 कानपुर : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी सिविक एण्ड सोशल आउटरीच डिपार्टमेंट की एक अहम बैठक मिस्टन रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय तिलक हाल में आयोजित की गई। 



जिसकी अध्यक्षता माननीय प्रदेश अध्यक्ष/संयोजक श्री विक्रम पाण्डेय जी ने की। 

प्रदेश अध्यक्ष जी ने कहा कि कैसे जनता के बीच अपनी पैठ को बढ़ाया जाए और अपने कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र शक्ति विधान और भर्ती विधान को लेकर जनता के बीच पहुंचे। जिससे ज्यादा से ज्यादा वोट कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों को मिलें। 

विभाग के सभी पदाधिकारियों को इस क्षेत्र में कार्य करना है। 



इसी सिलसिले में प्रदेश अध्यक्ष अपने विभाग कानपुर कांग्रेस आउटरीच विभाग की बैठक करने कानपुर पहुंचे थे। 

आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में विशेष बैठक कर चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया और आर्य नगर विधानसभा में दौरा भी किया।


इस मौके पर कानपुर मण्डल प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शैल कुमार शुक्ला जी ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष मोहम्मद इमरान खान ने साॅल पहना कर मेंमोंन्टो के रूप में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की फोटो भेंट की। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने माला पहना कर स्वागत किया।


इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विक्रम पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष शैल कुमार शुक्ला, उत्तर अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी, दिलीप शुक्ला, महानगर अध्यक्ष मोहम्मद इमरान खान, पूर्व विधायक संजीव दरयावादी, जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह, फरहा खान, जावेद हुसैन, इम्तियाज अहमद, अनिल कुमार मिश्रा, इन्तिज़ार हुसैन, इरफ़ान, डॉ अभिषेक कुमार, रिजवान, अशरफ, सुरेश कुमार शुक्ला, अर्श, मोहम्मद अली, फैज़ुल खान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages