उत्तर प्रदेश वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान नहीं रहे - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

14/01/2022

उत्तर प्रदेश वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान नहीं रहे



 उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान (61) का निधन हो गया है। उन्होंने लखनऊ स्थिति अपने आवास में अंतिम सांस ली। कमाल खान का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कमाल खान की शादी पत्रकार रुचि कुमार के साथ हुई थी। वह अपने परिवार के साथ लखनऊ के बटलर पैलेस स्थित सरकारी बंगले में रहते थे। शुक्रवार तड़के उन्होंने वहीं अंतिम सांसें लीं।  

बीएसपी चीफ ने व्यक्त किया शोक
मायावती ने ट्वीट किया, 'एनडीटीवी से जुड़े प्रतिष्ठित व जाने-माने टीवी पत्रकार कमाल ख़ान की अचानक ही निधन के ख़बर अति-दुःखद तथा पत्रकारिता जगत की अपूर्णीय क्षति। उनके परिवार व उनके सभी चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे, ऐसी कुदरत से कामना।'

Mayawati (@Mayawati) Tweeted:

एनडीटीवी से जुड़े प्रतिष्ठित व जाने-माने टीवी पत्रकार कमाल ख़ान की अचानक ही निधन के ख़बर अति-दुःखद तथा पत्रकारिता जगत की अपूर्णीय क्षति। उनके परिवार व उनके सभी चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे, ऐसी कुदरत से कामना। https://twitter.com/Mayawati/status/1481854944106151939?s=20

https://twitter.com/Mayawati/status/1481854944106151939?s=20

सपा ने दी श्रद्धांजलि
समाजवादी पार्टी ने कमाल खान के निधन पर दुख व्यक्त किया है। पार्टी की ओर से ट्वीट किया गया, 'अत्यंत दुखद! एनडीटीवी के वरिष्ठ संवाददाता जनाब कमाल खान साहब का इंतक़ाल, अपूरणीय क्षति। दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान। शोकाकुल परिजनों के प्रति गहन संवेदना। भावभीनी श्रद्धांजलि।'



कांग्रेस ने व्यक्त किया शोक

  

कांग्रेस ने ट्वीट किया, 'वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान साहब के निधन की खबर स्तब्ध करने वाली है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें। भावभीनी श्रद्धांजलि।'

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages