आपराधिक पृष्ठभूमि वाले कंडिडेट को घाटमपुर से टिकट देगी सपा! ?? - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

16/01/2022

आपराधिक पृष्ठभूमि वाले कंडिडेट को घाटमपुर से टिकट देगी सपा! ??

 




*समाजवादी पार्टी से टिकट पर माननीय बनते ही मुक़दमे हटवा लेने का ख़्वाब पाले है ये काले धंधों वाला*


*कानपुर।* यूपी के चुनाव में “गुंडाराज” मुद्दा बन जाने के बावजूद लगता है समाजवादी पार्टी अपने पुराने ट्रैक से हटने को तैयार नहीं है। खबर है कि घाटमपुर सुरक्षित सीट (वि.सभा. 218) से समाजवादी पार्टी कानपुर में ब्रह्मनगर निवासी एक ऐसे व्यक्ति को टिकट देने जा रही है, जिसपर कम से कम एक दर्जन संगीन मुक़दमे दर्ज हैं। इस कंडिडेट का नाम है अनिल सोनकर वारसी। अब अनिल सोनकर और इनके चेले पूरे शहर में घूमकर समाजवादी पार्टी से अपनी टिकट पक्की होने का दम्भ भर रहे हैं। जबकि नज़ीराबाद समेत आसपास के कई थानों में इनके ख़िलाफ़ हत्या, हत्या के प्रयास, फ़ोर्जरी (फ़्रॉड) समेत दर्जन से अधिक धाराओं में मामले हैं। एक मामले में तो इनके कई परिजन भी क़ानूनी लपेटे में हैं। अगली खबर में अनिल सोनकर वारसी के काले धंधों और थानावार उनपर दर्ज आपराधिक मुक़दमों की फ़ेहरिस्त को प्रकाशित किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages