कानपुर गेंजेस लायंस क्लब ने किया गूंगे बहरे बच्चों का जांच कैंप का आयोजन - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

01/03/2021

कानपुर गेंजेस लायंस क्लब ने किया गूंगे बहरे बच्चों का जांच कैंप का आयोजन



कैम्प में कुल 167 बच्चों का चेकअप किया गया और 38 बच्चो को पात्रता के आधार पर आपरेशन के लिए चयन किया गया

कानपुर। लायंस क्लब ऑफ कानपुर गेंजेस के तत्वाधान में  गूंगे बहरे बच्चों का जांच कैंप का आयोजन किया गया क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कवि दुष्यन्त की एक पंक्ति मैं चला था अकेला, लोग मिलते गए और कारयाँ बनता गया ईश्वर द्वारा प्रदत्त शरीर में प्रत्येक अंग का महत्वपूर्ण है परन्तु दृष्टि और कान दोनों के बिना जीवन की कल्पना मन में एक भय उत्पन्न करता है। उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती । हम देख रहे हैं कि आँखों के आपरेशन, जाँच कैम्प बहुत लग रहे हैं और जो बच्चा सुन नहीं सकता, वह बोल नहीं पायेगा। उसके विषय में करुणावश सुभाष खन्ना, श्री गोपाल तुलस्यान और टीकम चंद सठिया ने समाचार पत्रो द्वारा, टी.वी. चेनल्स और कैम्प वगैरह का आयोजन कर जनता में फैली इस प्रम को दूर किया कि मूक-बधिर भी बोल सुन सकते हैं। हम यह कार्य पिछले 5 वर्षों से लगातार कर रहे हैं। बिना मिडिया की सहायता से जन जागरण असम्भय है। इतने आपरेशन होने के बाद भी लोग डरते हैं। अमी तक हम डाक्टर रोहित महरोत्रा जी द्वारा आपरेशन करवा 600 से ऊपर बच्चो को स्वस्थ कर चुके हैं। विश्व स्वस्थ्य संगठन के अनुसार भारत में प्रति 1000 बच्चे में 8 से 9 बच्चे गूंगा-बहरा पैदा हो रहे है। इसके ऊपर अधिक कार्य करने की आवश्कता है इस महत्वपूर्ण कैम्प में बच्चों को आशीर्वाद देने के लिए माननीय सांसद देवेन्द्र सिंह भोले जी के साथ आदरणीय जिलाधिकारी महोदय श्री अनिल तिवारी जी ने भी आकर लायंस क्लब कानपुर गैन्जेज के पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्य ही सच्ची मानव सेवा है। उत्तरप्रदेश में इतने आपरेशन करवाने वाला यह पहला क्लब हैं, सबको इससे प्रेरणा लेनी चाहिए कि सेवा के लिए जनून चाहिए, माननीय प्रधानमंत्री जी भी अपने मन की बात में लायंस का जिक्र कर चुके हैं। अतिथियों ने कैम्प में आये हुये बच्चो को उपहार भी दिये।
आज के कैम्प में कुल 167 बच्चों का चेकअप किया गया और 38 बच्चो को पात्रता के आधार पर आपरेशन के लिए चयन किया गया। कैम्प में ओम प्रकाश अग्रवाल, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, विनोद वाजपेई, अनिल जैन, चुन्नी लाल गुप्ता, श्री गोपाल तुलस्यान, रामगोपाल तुलस्यान, टीकमचंद सेठिया, सुभाष खन्ना, मधु भार्गव और डाक्टर रोहित महरोत्रा और ब्रिजेश शर्मा उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages