प्रदेश महिला शिक्षक संघ ने महिला दिवस पर आयोजित की संगोष्ठी - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

09/03/2021

प्रदेश महिला शिक्षक संघ ने महिला दिवस पर आयोजित की संगोष्ठी

 


उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक महिला दिवस की तरफ से अलीगंज में स्थित महावीर इंटर कॉलेज में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 

लखनऊ मिशन शक्ति एवं महिला दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक महिला दिवस की तरफ से अलीगंज में स्थित महावीर इंटर कॉलेज में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में महिला सम्मान एवं सुरक्षा के विषय पर विशेष चर्चा की गई। इस प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रुप में लखनऊ महापौर संयुक्ता भाटिया, डीसीपी यातायात आईपीएस ख्याति गर्ग, आईपीएस पूजा दिगंबर समाजसेवी, व बीजेपी नेता राजीव मिश्रा सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे 



शिक्षक संघ की अध्यक्ष सु लोचना मौर्या ने अतिथियों का स्वागत किया इस दौरान बीजेपी नेता राजीव मिश्रा ने महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ ही गाय के सम्मान और राष्ट्र हित के बारे में महिलाओं को संकल्प दिलाया 




मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद लखनऊ महापौर संयुक्ता भाटिया ने महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए सरकार के कार्यों के बारे में भी बताया और कहा कि मौजूदा सरकार आज महिलाओं को सशक्त बनाने का पूरा प्रयास कर रही है और उनकी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सरकार ने उठाई है जिसे हमारी सरकार बख़ूबी निभा रही है। और महिलाएं सशक्त हो रही है। 



उसी दौरान कार्यक्रम में पहुंचे आईपीएस ख्याति गर्ग ने बताया कि महिलाओं को सशक्त होना है।  उन्हें पहले अपने अधिकार चाहिए, लेकिन अधिकारों के साथ ही उन्हें कर्तव्यों का निर्वहन भी नहीं भूलना चाहिए, वह पुरुषों पर आश्रित रहती हैं।अगर उन्हें वाकई में सशक्त होना है।तो सबसे पहले सशक्तिकरण की शुरुआत अपने घर से करें। तभी महिलाएं सशक्त हो पाएँगी। 



इस संगोष्ठी को उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष सुलोचना मौर्य, सचिव अनुष्का और उपाध्यक्ष मोहनी तिवारी सहित तमाम कार्यकर्ताओं के सहयोग से कार्यक्रम को संपन्न किया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages