नारी में अपरिमित शक्ति और क्षमताएं विद्यमान _प्रमिला पांडेय - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

23/03/2021

नारी में अपरिमित शक्ति और क्षमताएं विद्यमान _प्रमिला पांडेय




यूनाइटेड पब्लिक स्कूल में महापौर प्रमिला पांडेय की उपस्थिति में अपने क्षेत्र में विशिष्ट स्थान बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया कार्यक्रम की आयोजक शिखा शुक्ला और अनीता सिंह ने कहा कि नई सदी की नारी के पास कामयाबी के उच्चतम शिखर को छूने की अपार क्षमता है ,
कानपुर। सिविल लाइन्स स्थित यूनाइटेड पब्लिक स्कूल में महापौर प्रमिला पांडेय की उपस्थिति में अपने क्षेत्र में विशिष्ट स्थान बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित प्रमिला पांडेय ने कहा कि नारी में अपरिमित शक्ति और क्षमताएं विद्यमान है। उन्होंने कहा कि आज नारी अपने साहस के बल पर पूरे आत्म विश्वास के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही है। कार्यक्रम की आयोजक शिखा शुक्ला और अनीता सिंह ने कहा कि नई सदी की नारी के पास कामयाबी के उच्चतम शिखर को छूने की अपार क्षमता है , समाज के दो पंख है एक स्त्री व दूसरा पुरुष यह दोनों पंख समान होंगे तभी समाज, देश व राष्ट्र का विकास होगा।  दृढ इच्छा शक्ति एवं शिक्षा ने नारी मन को उच्च आकांक्षाएं सपनों के सप्तरंग एवं अंतर्मन की परतों को खोलने की नई राह दी है। हर क्षेत्र में महिलाएं पुरूषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। सभी विशिष्ट अतिथियों एवं सम्मानित महिलाओं  ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर  आई. एम. रोहतगी, नरेंद्र शर्मा,रुद्र प्रताप दुबे, अनिता गुप्ता एवं डॉ. उर्वशी श्रीवास्तव विशिष्ट अथिति ओर  अरुणेंद्र सोनी,  गोपाल तुलसियान विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहें।
बाक्स में-
इन का हुआ सम्मान
नेइशा अरोरा को ब्यूटी ब्लॉगिंग के क्षेत्र में, बिंदू सिंह को स्टार्टअप के क्षेत्र में, रीता सिंह को सामाजिक कार्य के क्षेत्र में, मनप्रीत कौर को दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में, नलिनी शर्मा को फ़ूड ब्लॉगर के क्षेत्र में, कोमल महेंद्रू को मेक अप आर्टिस्ट के क्षेत्र में, डॉ सत्या सिंह को प्रशासन के क्षेत्र में, वान्या चंदेल को एंटरप्रेन्योर के लिए, दिव्या गुप्ता चौधरी को शिक्षा के क्षेत्र में, आँचल दुबे को मीडिया के क्षेत्र में, डॉ पंकजा पाण्डेय को मेडिकल के क्षेत्र में,रुचि रोहतगी को फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में किया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages