कानपुर में अखिलेश ने मुख्यमंत्री के डीएनए बयान पर साधा निशाना - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

06/12/2024

कानपुर में अखिलेश ने मुख्यमंत्री के डीएनए बयान पर साधा निशाना

NINE onetimes






 

यूपी के कानपुर में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के डीएनए वाले बयान को लेकर उनपर निशाना साधा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने तीखा हमला करते हुए कहा कि मुझे नहीं पता मुख्यमंत्री कितना साइंस जानते हैं। उन्होंने कितनी बायोलॉजी पढ़ी है, मैं नहीं जनता हूं। लेकिन मैं उनसे निवेदन करना चाहता हूं कि बार-बार डीएनए की बात ना करें। उन्होंने कहा कि यदि डीएनए कि बात करते हैं, तो मैं भी अपना डीएनए और हम सब अपना डीएनए चेक कराना चाहते हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि मेरा निवेदन है कि डीएनए की बात मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देती है। संत और योगी होकर, भगवा पहनने के बाद उन्हें डीएनए की बात नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं कानपुर के उन कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नेताओं को बधाई देना चाहता हूं। जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करके सीसामऊ विधानसभा सीट को जिताने का काम किया।

संभल हिंसा जानबूझकर कराने का आरोप 
सपा मुखिया अखिलेश यादव गुरुवार को पूर्व सांसद राजाराम पाल के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिन्होंने वोट की डकैती की उसे लूटा, उन्होंने जानबूझ कर संभल की घटना कराई। प्रशासन चाहता तो यह घटना नहीं होती। नियत साफ होती तो पांच जाने नहीं जाती। बहराइच में इनके ही विधायक ने कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज कराई थी।

नारे लगाने वाले लोग कौन थे 
अखिलेश यादव ने कहा कि पहले सर्वे हुआ तो वकील, प्रशासन समेत दोनों पक्ष के लोग मौजूद थे, और किसी ने कोई रुकावट नहीं की। जानबूझ कर दोबारा सर्वे कराया गया। दोबारा सर्वे कराने के लिए नारे लगाते हुए गए थे। नारे लगाने वाले कौन सी सर्वे की टीम के लोग थे। यह इस लिए हो रहा है कि यह लोग वोट की चोरी से बचना चाहते हैं। प्रशासन ने जो वोट की लूट की थी, उससे ध्यान हटाने के लिए संभल हिंसा हुई है।

लोकतंत्र में वोट डालना हमारा मौलिक अधिकार 
सपा मुखिया ने कहा कि सीसामऊ सीट पर जितने भी हमारे मतदाता थे। उन्होंने लोकतंत्र बचाने का काम किया है। कभी हमने आप ने नहीं सोचा होगा कि नंगी रिवाल्वर लेकर वोट रोका जाएगा। उन महिलाओं की बाहदुरी और समाजवादियों की हिम्मत की वजह से सपा ने जीत दर्ज की। लोकतंत्र में वोट डालना हमारा मौलिक अधिकार है, उससे वंचित करने का काम किया गया।

परिणाम जो भी हो बीजेपी चुनाव हारी है 
अखिलेश यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग खोखले हो गए हैं। यदि खोखले नहीं होते तो जनता का उन्हें साथ मिलता। उन्हें पता था कि जनता का समर्थन उनके साथ नहीं है। इस लिए पुलिस प्रशासन की ताकत पर चुनाव जीतना चाहा। परिणाम चाहे जो भी आए हों, लेकिन बीजेपी इन चुनावों में हारी है। प्रशासन और अपनी सरकार की ताकत पर परिणाम अपने पक्ष में किया है। जब कभी भी यूपी का चुनाव होगा, तो जनता इनको हटाने का काम करेगी।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages