यूपी के बस्ती में यहां बनेगा 16 करोड़ 9 लाख की लागत से नया फ्लाईओवर - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

26/12/2024

यूपी के बस्ती में यहां बनेगा 16 करोड़ 9 लाख की लागत से नया फ्लाईओवर

NINE ONE TIMES


रेलवे  स्टेशन बस्ती के पूर्वी समपार फाटक पर फ्लाई ओवर का निर्माण कराया जाय क्योकि ट्रेनो के संचालन के दौरान पुरानी बस्ती क्षेत्र के पाण्डेय बाजार में प्रतिदिन लोग लम्बे जाम का सामना करते है

बस्ती। रूधौली के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल की पहल रंग लायी। बस्ती रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक पर फ्लाई ओवर का निर्माण के लिये धन स्वीकृत हो गया है।


पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने यह जानकारी देते हुये बताया कि  लोक निर्माण विभाग द्वारा सोलह करोड, नौ लाख चौतीस हजार रूपया स्वीकृत हो गया है। इस उपरिगामी सेतु का निर्माण हो जाने से लोगों को आवागमन में  सुविधा होगी। संजय प्रताप ने बताया कि उन्होने इस सम्बन्ध में  मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से पत्राचार किया था। इस पर उत्तर प्रदेश  शासन के अनु सचिव अभय प्रताप श्रीवास्तव ने बताया है कि राज्यपाल ने फ्लाई ओवर के निर्माण की स्वीकृति दे दिया है।पूर्व विधायक संजय जायसवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि रेलवे  स्टेशन बस्ती के पूर्वी समपार फाटक पर फ्लाई ओवर का निर्माण कराया जाय क्योकि ट्रेनो के संचालन के दौरान पुरानी बस्ती क्षेत्र के पाण्डेय बाजार में प्रतिदिन लोग लम्बे जाम का सामना करते है।इससे जरूरतमन्द आम जनता को अस्पताल, स्कूल, कालेज, कचहरी आदि स्थानों पर समय से पहुंचने में बाधा उत्पन्न होती है। पूर्व विधायक संजय प्रताप की पहल पर रेल उपरिगामी सेतु को स्वीकृति मिल गई है। अब निर्माण पूरा होने के साथ ही लोगों को जाम से मुक्ति मिल सकेगी। उन्होने स्वीकृति के लिये मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि इस निर्णय से क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages