दिव्यांगो ने सदर तहसील कानपुर के लेखपालों के खिलाफ चलाया खटिया बिछाओ भ्रष्टाचार मिटाओ आंदोलन - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

24/01/2024

दिव्यांगो ने सदर तहसील कानपुर के लेखपालों के खिलाफ चलाया खटिया बिछाओ भ्रष्टाचार मिटाओ आंदोलन

NINE onetimes


 दिव्यांगों के लाभ हेतु सरकार की तरफ से चल रही तमाम लाभकारी योजनाओ में लेखपालों की भूमिका संदिग्ध दिव्यांगों की हुए योजनाओं से वंचित 
कानपुर: तहसील सदर में लेखपालों कि मनमानी के विरोध में राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने खटिया बिछाओ भ्रष्टाचार मिटाओ आन्दोलन चलाया. राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया की संयुक्त पुलिस आयुक्त के आवास पर दिव्यांगों की समस्या को लेकर वार्ता हुई थी.


 वार्ता में लेखपालों की मनमानी पर रोक लगाने व आवेदन पत्रों पर फर्जी रिपोर्ट लगाने वाले लेखपालों पर कार्यवाही करने की मांग की गई थी. लेकिन दिव्यांगो का उत्पीड़न बंद नही हो रहा है. वीरेंद्र कुमार का कहना था की जब तक दिव्यांगो की समस्या हल नहीं होगी, तब तक ऐसे ही तहसील मे खटिया बिछाकर प्रदर्शन करते रहेंगे.।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages