धरी रह गई कानून-व्यवस्था, पीएम मोदी की भतीजी का पर्स छीनकर भागे बदमाश - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

13/10/2019

धरी रह गई कानून-व्यवस्था, पीएम मोदी की भतीजी का पर्स छीनकर भागे बदमाश


धरी रह गई कानून-व्यवस्था, पीएम मोदी की भतीजी का पर्स छीनकर भागे बदमा


नई दिल्ली.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी के साथ स्नेचिंग का मामला सामने आया है. दिल्ली में बदमाश पीएम मोदी की भतीजी का पर्स छीनकर भाग गए. पर्स में कैश के साथ-साथ कई अहम दस्तावेज भी मौजूद थे. दिल्ली के पॉश इलाकों में से एक सिविल लाइन्स इलाके में बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है.


स्कूटी पर सवार थे बदमाश


दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई की बेटी दमयंती बेन मोदी आज (शनिवार) सुबह अमृतसर से दिल्ली लौटीं. उनका कमरा सिविल लाइन्स इलाके के गुजराती समाज भवन में बुक था, लिहाज़ा पुरानी दिल्ली से ऑटो से वो अपने परिवार के साथ गुजराती समाज भवन पहुंचीं. गेट पर पहुंचकर वो ऑटो से उतर ही रही थीं कि तभी स्कूटी सवार दो बदमाश उनका पर्स छीनकर फरार हो गए.


पर्स में थे जरूरी दस्तावेज


दमयंती बेन के मुताबिक पर्स में करीब 56 हज़ार रुपये, दो मोबाइल और तमाम अहम दस्तावेज थे. उन्होंने बताया कि उन्हें शाम को अहमदाबाद की फ्लाइट पकड़नी है, लेकिन उनके दस्तावेज गायब हो गए है. उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत कर दी है.


फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन सिविल लाइन्स इलाके की बात की जाए तो दिल्ली के वीवीआईपी इलाकों में से एक है. जिस जगह इस वारदात को अंजाम दिया गया वहां से चंद कदमों की दूरी पर दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर का घर है. दिल्ली के मुख्यमंत्री का आवास भी महज थोड़ी दूरी पर ही है. ऐसे में दिन के उजाले में इस तरह की वारदात कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है.


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages