टेनरियों के ताले खुल सकते हैं दिवाली बाद जल निगम से मिला 10 दिन का समय - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

28/10/2019

टेनरियों के ताले खुल सकते हैं दिवाली बाद जल निगम से मिला 10 दिन का समय















कानपुर। टेनरी संचालकों के लिए अच्छे दिन आ सकते हैं। दीवाली के बाद टेनरियों के खुलने की उम्मीद है। जलनिगम ने दीपावली के बाद दस दिनों में सीवरेज लाइन की सफाई का काम पूरा करने का दावा किया है। जिसके बाद प्रदूषण विभाग टेनरियों को खोलने के लिए मंजूरी दे सकता है।


बंदी की मार से कारोबार चौपट
इस साल जनवरी से शहर का टेनरी कारोबार बंदी की मार झेल रहा है। पहले कुंभ स्नान के चलते टेनरियों को बंद कराया गया और उसके बाद गंगा प्रदूषण के नाम पर जलनिगम की लापरवाही का खामियाजा टेनरी मालिकों ने भुगता। इसके बाद मुश्किल से टेनरी खोलने को हरी झंडी मिली कि पानी की खपत को लेकर नए मानकों ने फिर ताले लगवा दिए। अब एसटीपी और सीईटीपी की सफाई के चलते टेनरियां बंद हैं। इतनी लंबी बंदी ने टेनरी मालिकों सहित सरकार के राजस्व का भी भारी नुकसान किया है। टेनरी मालिक समय पर आर्डर पूरे नहीं कर पाए और आर्डर कैंसल करने पड़े।


सफाई के कारण बंद हुई १२२ टेनरियां
डेढ़ माह पहले जल निगम द्वारा सीवरेज पाइपलाइन समेत एसटीपी और सीईटीपी प्लांट से कनेक्टेड पाइप लाइन की सफाई के लिए वक्त मांगा गया था। इसके चलते 122 टेनरियों को दोबारा बंदी के आदेश जारी कर दिए गए थे। जल निगम द्वारा सफाई के लिए 30 अक्तूबर तक का समय मांगा गया था मगर वह समय निकलने वाला है और सफाई का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका। मगर जल निगम का दावा है कि वह दीपावली के बाद दस दिनों में सफाई कार्य पूरा करा लेगा।


पूरी क्षमता से होगा काम
जीएम जल निगम एसके कंसल ने बताया सफाई कार्य पूरा होने के बाग 1/4 और घरेलू सीवरेज 3/4 के मिश्रण से मिलने लगेगा। जिसके बाद एसटीपी और सीईटीपी प्लांट अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य करने लगेगा। जिसके बाद यह रिपोर्ट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दे दी जाएगी। जल निगम की तरफ से टेनरियों के संचालन को क्लीन चिट दे दी जाएगी।







No comments:

Post a Comment

Featured Post

आगरा में छात्रा ने बॉयफ्रेंड से कराई कानपुर देहात के मैथ टीचर की हत्या, गला काटकर ब्लैकबोर्ड पर लिखा 'रेपिस्ट'

NINE ONE TIMES आगरा मर्डर केस का खौफनाक सच: पूर्व छात्रा ने बॉयफ्रेंड से कराई कानपुर देहात के मूल निवासी शिक्षक की हत्या; हड़काने पर चाकू से...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages