जिला जज ने हिंदी में कार्य करने पर दिया बल - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

14/09/2019

जिला जज ने हिंदी में कार्य करने पर दिया बल

कानपुर कोर्ट में 14 सितम्बर से 21 सितम्बर तक मनाया जायेगा हिंदी दिवस सप्ताह।
 हिंदी संवर्द्धन के लिए आयोजित होगी कई प्रतियोगिताएं अधिवक्तागण करेंगे प्रतिभागिता


कानपुर नगर, हिन्दी विधि प्रतिष्ठान द्वारा हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर जिलाजज की उपस्थित में हिन्दी सप्ताह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि कानपुर नगर के जिला जज व हिंदी विधि प्रतिष्ठान के अध्यक्ष ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
              कार्यक्रम में जिलाजज अशोक कुमार सिंह ने कहा कि हिन्दी का विधि क्षेत्र में विशिष्ट स्थान है, न्यायालयों में हिंदी का प्रयोग कर्मचारी, अधिवक्ताओ, कर्मचारियो तथा न्यायाधीशों द्वारा एक सशक्त माध्यम है, जिनके द्वारा हर व्यक्ति व वादकारियों को न्यायालय आदेशों व प्रक्रिया को समझने में सुविधा होती है कि उसके प्रकरण में क्या  v की जा रही है। उन्होने कहा हिंदी हमारी राजभाषा है इसको बढावा देना चाहिये और इसके लिए सभी को जागरूक करना व होना चाहियें। सचिव अधिवक्ता सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा आज हिंदी सप्ताह की शुरूआत की गयी है जो 14 से 21 सितम्बर तक मनाया जायेगा। पूरे सप्ताह अलग अलग प्रतियागिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अधिवक्ता साथी भाग लेंगे और जिसका मूल उददेश्य हिन्दी भाषा के लिए विकास की भावना को लोगों में जगताना होगा। इस दौरान निबंध, लेखन, संगोष्ठी आदि द्वारा हिन्दी भाषा के विकास और उसके उपयोग के लाभ व न उपयोग की हानि बताई जायेगी। कार्यक्रम में लायर्स एसो0 अध्यक्ष दिनेश शुक्ला, महामंत्री वीर बहादुर सिंह, डीजीसी क्रिमनली दिलीप अवस्थी, डीजीसी सिविल नीलम शर्मा, अधिवक्ता रवीन्द्र शर्मा, अल्का गुप्ता संजय ंिसंह, जितेन्द्र सिंह भदौरिया, विक्रम सिंह, सुरेश सिंह चैहान, पीयूष सिंह अजय भदौरिया, आयुष सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages