अपराधियों को खुद की हत्या के लिए सुपारी दी - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

11/09/2019

अपराधियों को खुद की हत्या के लिए सुपारी दी


राजस्थान में एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। भीलवाड़ा में एक शख्स ने बीमा की रकम को हासिल करने के लिए खुद की हत्या करवा दी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मृतक ने स्वयं अपराधियों को खुद की हत्या के लिए सुपारी दी थी।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक के ऊपर कर्ज ज्यादा हो गया था जिससे वह बहुत परेशान था। पुलिस को एक हफ्ते पहले भीलवाड़ा के मंगरोप में बलवीर नाम के एक शख्स का शव मिला था। मृतक के हाथ- पैर बिजली के तारों से बंधे हुए थे और उसका गला घोंटकर मारा गया था।


इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला की मृतक ने अपना कत्ल करवाने की साजिश स्वयं रची थी। पुलिस ने कहा कि मृतक बलवीर ने 50 लाख रूपए का बीमा करवा रखा था और वह चाहता था कि उसके मरने के बाद ये सारा पैसा उसके परिवार को मिल जाए। इसके लिए मृतक ने अपनी हत्या करवाने के लिए उत्तर प्रदेश के आरोपितों को 80 हजार रुपए की सुपारी दी थी। हालांकि, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages