कानपुर KDA- रजिस्ट्री के नाम पर 10000 की मांगी रिश्वत विजिलेंस ने रंगे हाथों दबोचा - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

10/09/2024

कानपुर KDA- रजिस्ट्री के नाम पर 10000 की मांगी रिश्वत विजिलेंस ने रंगे हाथों दबोचा

NINE onetimes


कानपुर/- भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी एक्शन में विजिलेंस टीम ने 24 घंटे के अंदर सरकारी विभाग के एक और कर्मचारी को पकड़ा है. विजिलेंस के जाल में इस बार केडीए का बेलदार फंसा जोकि आवंटी से कॉलोनी की रजिस्ट्री कराने के नाम पर 10 हजार रूपए की रिश्वत मांग रहा था. केडीए के चक्कर लगाकर थक चुके आवंटी ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग में की. जिसके बाद मंगलवार को विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी बेलदार ने आवंटी से रूपए लिए, वैसे ही विजिलेंस की टीम ने उसे दबोच लिया 



और केडीए से घसीटते हुए सीधे विभाग ले गई. इस घटना के बाद केडीए कर्मचारियों में हड़कंप का माहौल देखा गया।
बताया जा रहा है कि वसंत विहार के रहने वाले दीपेंद्र शुक्ला का विश्वबैंक योजना में ईडब्ल्युएस का कॉलोनी है. दीपेंद्र का कहना है कि इसकी रजिस्ट्री कराने के लिए वह करीब दस साल से दौड़भाग कर रहे हैं. आरोप है कि साल 2013 से चक्कर लगाने के बावजूद अभी तक कॉलोनी की रजिस्ट्री नहीं हो पायी है. इतने वर्षोें में केडीए के चक्कर काट काट कर थक चुके दीपेंद्र शुक्ला ने विजिलेंस टीम से संपर्क किया. इसके बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया. मंगलवार दोपहर को ​केडीए की थर्ड फ्लोर में विश्वबैंक योजना के सेल विभाग में कार्यरत बेलदार नीरज मल्होत्रा को जैसे ही दीपेंद्र ने रिश्वत के दस हजार रूपए पकड़ाए, वैसे ही वहां पर आसपास मौजूद विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा. इस दौरान यहां पर बड़ी संख्या में केडीए कर्मचारी भी मौजूद थे. विजिलेंस की टीम आरोपी बेलदार नीरज मल्होत्रा को दबोचते हुए उसे थर्ड फ्लोर से लेकर पोर्टिंको में आयी और कार में बैठाकर विभाग में भेज दिया. इस घटना के बाद केडीए के अधिकारियों से लेकर कर्मचारियेां में तमाम तरह की चर्चाएं होती रहीं।
24 घंटे के अंदर दूसरा एक्शन
भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकारी विभाग में की गई इस दूसरी कार्रवाई से हड़कंप का माहौल है.गौरतलब हो कि एक दिन पहले विजिलेंस की टीम ने एसीबी बाबूपुरवा कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल शहनवाज खान को गिरफ्तार किया था. आरोप है कि हेड कांस्टेबल ने मुकदमे की प्रगति के नाम पर 15 हजार रूपए की डिमांड की ​थी. पीड़ित के रूपए पकड़ाते ही विजिलेंस की टीम ने उसे दबोच लिया और नंगे पैर लेकर ही ​विजिलेंस की टीम वहां से निकल गई.

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages