डीबीएस कॉलेज द्वारा राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का किया गया आयोजन - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

24/04/2024

डीबीएस कॉलेज द्वारा राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का किया गया आयोजन

NINE onetimes



प्रोफेसर आर के त्रिपाठी ने अपने संबोधन में पंचायती राज दिवस की महत्ता बताते हुए कहा कि पंचायती राज प्रणाली भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है

  कानपुर/ राजनीति विज्ञान विभाग, डी.बी.एस. कॉलेज, कानपुर द्वारा राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना द्वारा किया गया।। प्रोफेसर आर के त्रिपाठी द्वारा स्वागत भाषण में सभी का स्वागत करते हुए पंचायती राज दिवस की महत्ता बताते हुए कहा कि पंचायती राज प्रणाली भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर सत्ता व संसाधनों का विकेंद्रीकरण करना एवम सहभागी लोकतंत्र, सामाजिक न्याय एवं समावेशी विकास को बढ़ावा देना है। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर वैभव द्विवेदी ने कार्यक्रम की महत्ता बताते हुए कहा कि पंचायती राज प्रणाली जमीनी स्तर पर लोगों को निर्णय लेने की प्रक्रिया में भाग लेने व उनके विकास का स्वामित्व लेने में सक्षम बनाती है, जो स्वशासन व जवाबदेही को बढ़ावा देती है। महाविद्यालय के नेक समन्वयक प्रोफेसर के. के. श्रीवास्तव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय में उक्त प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों को  महाविद्यालय से जोड़ना व उनके मध्य जागरूकता फैलाना व विषय के प्रति ज्ञान को विस्तृत करना होता है। उक्त कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान विभाग की डॉक्टर शिखा सक्सेना व डॉक्टर प्रीति सिंह उपस्थित रही। कार्यक्रम में लगभग 50 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages