विश्व ओआरएस सप्ताह के अवसर पर भारतीय बाल रोग अकादमी ने नुक्कड़ नाटक कर दी जानकारी - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

26/07/2023

विश्व ओआरएस सप्ताह के अवसर पर भारतीय बाल रोग अकादमी ने नुक्कड़ नाटक कर दी जानकारी

NINE onetimes

मरियमपुर हाई स्कूल डबल पुलिया में पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें  स्कूल के लगभग 400 बच्चों ने भाग लिया।

कानपुर आज भारतीय बालरोग अकादमी कानपुर द्वारा विश्व ओआरएस सप्ताह के अवसर पर मरियमपुर हाई स्कूल डबल पुलिया में पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें  स्कूल के लगभग 400 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर जेके गुप्ता ,डॉ अनुराग भारती , अध्यक्ष विवेक सक्सेना ,सचिव अरुण कुमार आर्य ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अमित सिंह गौर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी थे। डॉ जेके गुप्ता ने बच्चों को डायरिया से बचाव हेतु बताया कि भोजन से पहले शौच के बाद साबुन से हाथ धोना चाहिए। पानी उबालकर पीना चाहिए। दस्त होने पर डब्ल्यूएचओ ओआरएस घोल ही पीना चाहिए। अध्यक्ष विवेक सक्सेना ने बताया कि बाजार के कटे फल व खुली मिठाइयों को नहीं खाना चाहिए। सफाई का ध्यान रखना चाहिए।डॉ अनुराग भारती ने बच्चों को ओ आर एस बनाने की सही विधि बताई। छोटा पैकेट एक गिलास पानी में वह बड़ा पैकेट 1 लीटर पानी में एक बार ही बनाएं। कार्यक्रम के अंत में सचिव अरुण कुमार आर्य ने मरियमपुर हाई स्कूल की प्रधानाचार्य और स्कूल शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया और विजई बच्चो को पुरस्कृत किया उन्होंने कहा कि भविष्य में भारतीय बाल और अकादमी इसी तरह के प्रोग्राम करती रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages