धर्म अधिकारित भारत मे जनसंख्या बढ़ाने में होड़ -डॉ सत्येंद्र - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

11/07/2021

धर्म अधिकारित भारत मे जनसंख्या बढ़ाने में होड़ -डॉ सत्येंद्र



  • विश्व में जनसंख्या बढ़ाने वाले देशों में भारत की रफ्तार बहुत तेज है वहीं पर बांग्लादेश पाकिस्तान भी निरंतर बढ़ रहा है इसके लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने चाहिए और जनसंख्या नियंत्रण कानून  बनाना चाहिए

 आजादी के बाद जिस तरह से आज के समय में सबसे विकट और विकराल समस्या जनसंख्या का बढ़ना है। जनसांख्यिकी के आंकड़ों के आधार पर मार्च 2020 के एक सर्वेक्षण में विश्व की जनसंख्या की चर्चा की गई जिसमें यह बताया गया कि विश्व की जनसंख्या 7 अरब 80 करोड़ ( 8 अरब ) हो गई है,यह जनसंख्या बढ़ने में लगभग 20 वर्ष लगे, 100 वर्ष पहले भयंकर आपदा के कारण करोड़ों की संख्या में लोगों की मृत्यु हुई थी, पिछले 2 साल से भयंकर महामारी में  मरने वालों  की गिनती करना बहुत मुश्किल है। पूरे विश्व में जनसंख्या की दृष्टि से सबसे सर्वाधिक आबादी वाला देश चीन है जिसकी जनसंख्या 1,44,42,16, 107( 150 करोड़)  पहुंच चुकी है और भारत दूसरे स्थान पर है। वह समय अब दूर नहीं कि भारत 2030 तक विश्व में सबसे बड़ा जनसंख्या वाला देश बन जाएगा। जहां पर भौगोलिक दृष्टि से चीन भारत से 3  गुना क्षेत्रफल में अधिक है फिर भी भारत चीन को आबादी युद्ध से परास्त करने जा रहा है। धर्म अधिकारित भारत मे जनसंख्या बढ़ाने में होड़ लगी हुई है वहीं पर चीन प्रभावी जनसंख्या नीति के कारण एशिया का एक मॉडल बन गया है। विश्व में जनसंख्या बढ़ाने वाले देशों में भारत की रफ्तार बहुत तेज है वहीं पर बांग्लादेश पाकिस्तान भी निरंतर बढ़ रहा है। बढ़ती हुई जनसंख्या को भौतिक सुविधाएं मिलना असंभव है शिक्षा सभी को मिलना असंभव है ऐसी स्थिति में भविष्य मे जनसंख्या विस्फोट एक बड़ी चुनौती है।  इसके लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने चाहिए और जनसंख्या नियंत्रण कानून  बनाना चाहिए। भारत को समृद्धसाली बनाने के लिए नई शिक्षा नीति अच्छी तरीके से लागू करने के लिए जनसंख्या पर नियंत्रण करने की बहुत आवश्यकता है। किसी भी देश को समृद्ध साली और खुशहाल बनाने के लिए प्राकृतिक संसाधनों की बहुत आवश्यकता होती है यह तभी संभव हो सकता है जब जनसंख्या पर नियंत्रण रखा जाए और लोगों को इको- फ्रेंडली रहन-सहन दिया जा सके आज के परिवेश में जिस तरह से निरंतर जलवायु में परिवर्तन हो रहा है आपदाएं बढ़ रही हैं अभी हाल के महीनों में आप लोगों ने मौत का तांडव देखा होगा अपने  अपनों के आंसू नहीं पोंछ पाए इस प्रकार का दृश्य देखने को मिला है आज एक सुनिश्चित ढंग से प्रभावशाली जनसंख्या नियंत्रण कानून सरकार को बनाना चाहिए । जनसंख्या नियंत्रण ही आपदाओं का प्रबंधन है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages