लखनऊ इटौंजा मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा 5 लोगों की मौत - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

16/07/2021

लखनऊ इटौंजा मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा 5 लोगों की मौत

 


इटौंजा:- इटौंजा के महिंगवा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत कुर्सी-इटौंजा मार्ग पर टिकरी गाँव के सामने कुर्सी तरफ जा रहा ट्रक जिसका नम्बर- UP 15 DT 4320 जिसमें आम लदा था वही कुर्सी की तरफ से आ रही वैंन कार जिसका नम्बर UP 32 DW 2559 जिसमे एक ही परिवार के 08 लोग सवार थे । तभी अनियंत्रित ट्रक वैंन कार के ऊपर पलट गया । सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल फोर्स के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कुल 08 लोग सवार थे जिनको क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया, जिसमें 03 वर्षीय बेटे सहित कुल 05 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी और एक महिला सहित 03 लोग घायल है जिनको इलाज हेतु सीएचसी इटौंजा भेज दिया गया है, और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और परिजनों को सूचना दे दी गयी है । वही मौके पर एसओ इटौंजा जितेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक बीकेटी योगेंद्र सिंह,तहसीलदार बीकेटी विवेकानंद मिश्रा, चौकी प्रभारी महिंगवा शिवाकांत मिश्रा सहित मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा ।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

आगरा में छात्रा ने बॉयफ्रेंड से कराई कानपुर देहात के मैथ टीचर की हत्या, गला काटकर ब्लैकबोर्ड पर लिखा 'रेपिस्ट'

NINE ONE TIMES आगरा मर्डर केस का खौफनाक सच: पूर्व छात्रा ने बॉयफ्रेंड से कराई कानपुर देहात के मूल निवासी शिक्षक की हत्या; हड़काने पर चाकू से...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages