रिफिलिंग के दौरान ऑक्सीजन प्लांट में फटा सिलेंडर - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

01/05/2021

रिफिलिंग के दौरान ऑक्सीजन प्लांट में फटा सिलेंडर

 *


कानपुर:  , 01 मजदूर की मौत, 02 घायल_ _*

*कानपुर जनपद के पनकी ऑक्सीजन प्लांट में शुक्रवार सुबह रिफिलिंग के दौरान ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से एक श्रमिक की मौत हो गई 

उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद के पनकी ऑक्सीजन प्लांट में शुक्रवार सुबह रिफिलिंग के दौरान ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से एक श्रमिक की मौत हो गई और कम से कम 2 घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। कानपुर के दादानगर इंडस्ट्रियल एरिया में पनकी ऑक्सीजन प्लांट में सी-13 प्लांट से आक्सीजन फुटकर व अस्पतालों को सप्लाई की जाती है। कोरोना संकट के चलते अभी प्लांट 24 घंटे चल रहा है। शुक्रवार सुबह चार बजे मर्दनपुर निवासी मजदूर मुराद अली सिलिंडर रिफिल कर रहा था, उसी दौरान अचानक एक सिलिंडर फट गया। हादसे में शरीर बुरी तरह क्षत विक्षत हो जाने से मुराद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पास में मौजूद किदवई नगर स्थित रॉयल चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में आक्सीजन मैनजमेंट का काम देखने वाले रमईपुर निवासी हरिओम गौतम समेत एक अन्य मजदूर घायल हो गया। दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत नाजुक होने से हरिओम को आईसीयू में भर्ती

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages