Kaushal का खुलासा: कांग्रेस नेता विकास चौधरी की हत्‍या का ऐसे बना था प्‍लान - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

27/08/2019

Kaushal का खुलासा: कांग्रेस नेता विकास चौधरी की हत्‍या का ऐसे बना था प्‍लान

फरीदाबाद, जेएनएन। Gangster Kaushal: गैंगस्टर कौशल पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पुलिस आयुक्त केके राव के अनुसार उसने हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या कराने की बात मान ली है।  पुलिस के अनुसार गैंगस्टर कौशल ने विकास चौधरी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। मगर विकास ने रंगदारी देने से इंकार कर दिया था।


कहासुनी के बाद बना था हत्‍या का प्‍लान
कौशल और विकास चौधरी के बीच फोन पर गाली-गलौज भी हुई थी। इसके बाद कौशल ने विकास चौधरी की हत्या का प्लान बनाया। उसने वाट्सएप कॉल के माध्यम से नहारपुर रूपा गांव में अपनी पत्नी रोशनी और नौकर नरेश उर्फ चांद को विकास चौधरी की हत्या का निर्देश दिया और पूरा प्लान बताया। इन्होंने कौशल गैंग के गुर्गे गांव धनवापुर गुरुग्राम निवासी विकास उर्फ मल्ले, नरेश उर्फ भोलू को हथियार उपलब्ध कराकर विकास चौधरी की हत्या की जिम्मेदारी दी। दोनों ने फरीदाबाद के गांव छोटी खेड़ी निवासी सचिन को साथ लिया।



No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages