रिश्वत लेते फिर एक और लेखपाल को एंटी करप्शन ने किया अरेस्ट - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

14/11/2024

रिश्वत लेते फिर एक और लेखपाल को एंटी करप्शन ने किया अरेस्ट

NINE onetimes



 

अलीगढ़ में नियुक्त लेखपाल गीतम सिंह ने 10,000 रुपये की रिश्वत मांगने पर एंटी-करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया है. गीतम ने प्रशिक्षण शुरू करने के कुछ ही दिनों बाद यह काम किया था.

अलीगढ़ की तहसील गभाना में नियुक्त लेखपाल ने तैनाती के चंद दिनों बाद ही अपनी नौकरी को महज 10,000 के लिए दाब पर लगा दिया. जिसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम को हुई तो एंटी करप्शन टीम के द्वारा आरोपी लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया है. पूरे मामले में थाना जवा में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है. 


मिली जानकारी के अनुसार आरोपी लेखपाल गीतम ने सरकार द्वारा मिलने वाले दुर्घटना बीमा योजना के तहत किसान को रिपोर्ट लगाने के नाम पर एक किसान से रुपये मांगे किसान के द्वारा इसकी सूचना एंटी करप्शन टीम को दी  तो टीम भी हरकत में आ गई. एंटी करप्शन थाने के इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह के द्वारा मामले में जानकारी देते हुए बताया मामला चंडौस के गांव ताजपुर के किसान से जुड़ा हुआ है.


25,000 रुपये की रिश्वत मांगी
 एक किसान के पिता का 5 अगस्त को सड़क दुर्घटना में देहांत  हो गया.किसान के द्वारा परिवार के आर्थिक लाभ के लिए किसान बीमा दुर्घटना योजना के तहत मुआवजे के लिए आवेदन किया. इसके लिए तहसील स्तर पर रिपोर्ट लगानी पड़ती थी, जो प्रशिक्षु लेखपाल गीतम सिंह द्वारा तैयार की जानी थी. लेकिन रिपोर्ट के लिए गीतम ने किसान से 25,000 रुपये की रिश्वत मांगी. जब किसान ने अपनी मजबूरी बताई तो दोनों के बीच 10,000 रुपये देने पर सहमति हुई.


घूस लेते लेखपाल हुआ गिरफ्तार
एंटी करप्शन करप्शन टीम द्वारा किसान को 10,000 रुपये दिए गए और गीतम के बताए स्थान पर भेजा गया. पहले गीतम ने किसान को कटरा मोड़ पर बुलाया, फिर शक होने पर अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे स्थित दौरऊ मोड़ पर बुलाकर रुपये मांगे. जैसे ही उसने पैसे लिए, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उसे जवां थाने ले जाया गया, जहां पूछताछ की गई. प्राथमिक तौर पर एंटी करप्शन टीम के द्वारा दिए गए रुपए और लेखपाल से बरामद हुए रुपए एक ही है, जिसके आधार पर एंटी करप्शन टीम के द्वारा आरोपी लेखपाल को थाना जवा  ले जाया गया.


मामले की जांच कर रही एंटी करप्शन टीम
 एंटी करप्शन टीम फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है,गीतम सिंह को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. गीतम लेखपाल ने मात्र 9 सितंबर से ही अपना प्रशिक्षण शुरू किया था, लेकिन इतने कम समय में ही वह भ्रष्टाचार के मामले में फंस गया. जिसको लेकर बताया जाता है लेखपाल के द्वारा रिश्वत की लत को नौकरी ज्वाइन करते ही अपने अंदर समा लिया. जिसका खामियाना लेखपाल को अब भुगतना पड़ेगा.

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages